
Xiaomi ने इसी साल अपनी Mi 11 सीरीज में कई स्मार्टफोन्स लॉन्च किए हैं। भारत में कंपनी ने Mi 11 Lite और Mi 11 Ultra स्मार्टफोन्स से पर्दा उठाया। वहीं, काफी समय से शाओमी मी 11 की अपग्रेड मी 12 सीरीज के बारे में ऑनलाइन जानकारियां सामने आ रही हैं। इस बार नई लीक में फोन के प्रोसेसर को लेकर जानकारी सामने आई है। आइए जानते हैं Xiaomi Mi 12 के बारे में क्या-कुछ खबर सामने आई है।
माना जा रहा है कि शाओमी मी 12 को इसी साल या फिर 2022 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। लॉन्च से पहले एक नई रिपोर्ट में आने वाले फ्लैगशिप स्मार्टफोन के कुछ स्पेसिफिकेशन्स लीक हो गए हैं। लीक रिपोर्ट के अनुसार Xiaomi Mi 12 में स्नैपड्रैगन 898 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसे भी पढ़ें: भारतीयों को पसंद चीनी, Top 5 Smartphone ब्रांड्स में चार नाम है चाइनीज, Xiaomi बना नंबर वन, Samsung की बढ़ी परेशानी

बता दें कि शाओमी ने पिछले कुछ सालों में क्वालकॉम के साथ मिलकर काम कर रही है और कंपनी के फोन्स में क्वालकॉम के फ्लैगशिप नए प्रोसेसर सबसे पहले देखने को मिले हैं। इसलिए उम्मीद है कि आने वाले मी 12 में क्वालकॉम का अगला नया मोबाइल प्रोसेसर दिया जाएगा।
इसके अलावा एक दूसरी जानकारी में बताया गया है कि मी 12 में लेटेस्ट LPDDR5X रैम दी जाएगी। बता दें कि फिलहाल स्नैपड्रैगन 888 और स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर LPDDR5X रैम सपॉर्ट नहीं करते। लेकिन आने वाले स्नैपड्रैगन 898 प्रोसेसर में LPDDR5X के लिए सपॉर्ट मिल सकता है।

इससे पहले लीक रिपोर्ट में बताया गया था कि Xiaomi Mi 12 में 200 मेगापिक्सल रियर कैमरा होगा। 200MP ISOCELL कैमरा सेंसर को स्मार्टफोन्स के लिए सैमसंग द्वारा बनाया जा रहा है। अगर शाओमी मी 12 में 200 मेगापिक्सल कैमरे होने की बात सच हुई तो रियर कैमरा मॉड्यूल पर ओलंपस की ब्रैंडिंग देखी जा सकती है। इसे भी पढ़ें: Xiaomi Mi Mix 4 होगा कर्व स्क्रीन और अंडर डिस्प्ले कैमरा वाला पहला स्मार्टफोन
शाओमी के अलावा अन्य ब्रांड्स जैसे मोटोरोला और लेनोवो भी इस साल के आखिर या अगले साल की शुरुआत में इस लेटेस्ट फ्लैगशिप प्रोसेसर के साथ अपने फोन लॉन्च कर सकती हैं। हालांकि, अभी तक क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 895 प्रोसेसर के बारे में भी कोई खास जानकारी सामने नहीं आई है। हो सकता है यह सभी जानकारी अफवाह मात्र साबित हो।





















