
Nokia ने कल इंडियन मार्केट में अपना नया लो बजट डिवाईस Nokia C20 Plus लॉन्च किया है जिसने 8,999 रुपये की शुरूआती कीमत पर बाजार में एंट्री ली है। यह नोकिया फोन Reliance Jio के साथ मिलकर लाया गया है जो Android 11 Go एडिशन पर काम करता है। नोकिया सी20 प्लस की कीमत से पर्दा उठाने के साथ ही नोकिया ने अपना पहला 5G Smartphone Nokia XR20 भी इंडिया में टीज़ कर दिया है। यह मोबाइल फोन नोकिया इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट पर लाईव कर दिया गया है जो आने वाले दिनों में सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।
Nokia XR20 5G को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर लाईव कर दिया गया है। यहां कंपनी ने इस फोन की टीज़र वीडियो तो पोस्ट कर दी है लेकिन फिलहाल ‘ओवरव्यू’ करने पर पेज अनुपलब्ध नज़र आ रहा है। बहरहाल वेबसाइट पर फोन लिस्टिंग ने साफ कर दिया है कि HMD Global बेहद जल्द नोकिया एक्स20 5जी को इंडियन मार्केट में उतारने वाली है। यह एक Rugged Phone है जो Military Grade सर्टिफाइड है। वहीं Nokia XR20 इंडियन फैंस के लिए इसलिए भी खास है क्योंकि यह मोबाइल भारत में लॉन्च होने वाला नोकिया का पहला 5जी फोन होगा।

Nokia XR20 5G की मजबूती
जैसा कि हमने अभी बताया कि एचएमडी ग्लोबल ने इस नोकिया फोन को Military Grade क्वॉलिटी पर बनाया है। यह rugged smartphone ड्यूरेबल व सॉलिड बॉडी पर बना है जो MIL-STD810H-certified है। कंपनी का दावा है कि इस फोन को 1.8 मीटर की उंचाई से गिराने पर भी कुछ नहीं बिगड़ेगा। फोन की स्क्रीन को Gorilla Glass Victus से प्रोटेक्ट किया गया है जिसके चलते इस पर कोई स्क्रैच व खरोंच नहीं आ पाएगी। यानी इस फोन पर किसी भी तरह को कोई स्क्रीन ग्राड या कवर लगाने की जरूरत ही नहीं होगी।
Nokia XR20 को IP68 रेटिंग के साथ बाजार में उतारा गया है जो इसे वॉटर व डस्ट प्रूफ बनाता है। नोकिया का यह नया रग़्ड फोन scratch-resistant, drop-resistant, temperature-resistant, water-resistant के साथ-साथ kid & pet resistant भी है। यानी इस फोन को गिरने, फिसलने, टकराने, भीग जाने या फिर डिसप्ले पर कोई नुकीला सामान चलाए जाने पर भी कुछ नहीं बिगड़ेगा। मजबूत हार्डवेयर के चलते यह नोकिया फोन हर तरह के मौसम और वातावरण में आसानी से यूज़ किया जा सकेगा। यह भी पढ़ें : Apple ने बदली चाल, अपने इंडियन फैंस को दिया यह बड़ा झटका!
Nokia XR20 5G की स्पेसिफिकेशन्स
नोकिया एक्सआर20 को कंपनी की ओर से 1080 × 2400 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.67 इंच की फुलएचडी+ पंच-होल डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस से प्रोटेक्टेड है तथा 550निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। यह मोबाइल फोन एंडरॉयड 11 ओएस पर लॉन्च हुआ है जिसमें प्रोसेसिंग के लिए क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 480 चिपसेट दिया गया है। कंपनी इस फोन के साथ 3 साल की ओएस अपडेट और 4 साल की मासिक सिक्योरिटी अपडेट भी साथ में दे रही है। नोकिया ने अपने फोन को 6 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया है जो 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है।

फोटोग्राफी के लिए Nokia XR20 में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ 13 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह मोबाइल फोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। यह नया नोकिया मोबाइल 3.5एमएम जैक व अन्य बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ पावर बैकअप के लिए 4,630एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है जो 18वॉट फास्ट चार्जिंग और 15वॉट वायरलेस चार्जिंग तकनीक से लैस है।


















