Jio यूजर्स को Rs 299 में पड़ेगा 399 रुपए वाला Recharge, जानें कैसे मिलेगा 100 रुपए का फायदा

Join Us icon

Reliance Jio इस समय इंडिया की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है। Jio ने लॉन्च होते ही ग्राहकों को अपने आकर्षित ऑफर्स की तरफ खींचा और आज भी अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए एक से बढ़कर एक ऑफर (Jio Prepaid Plan) की पेशकश कर रही है। अगर आप भी रिलायंस Jio यूजर हैं और जियो के 399 रुपए या उससे ज्यादा का रिचार्ज कराते हैं, तो कंपनी आपको 100 रुपए का कैशबैक दे रही है। आइए आपको विस्तार से ऑफर के बारे में बताते हैं और साथ ही यह भी कि कब तक यह ऑफर उपलब्ध रहेगा।

क्या है जियो का ऑफर

दरअसल, Jio की ऑफिशियल वेबसाइट जियो डॉट कॉम कुछ पार्टनर ऑफर्स की पेशकश की जा रही है। इन्हीं ऑफर्स में से एक Mobikwik Recharge Offer है जिससे इस्तेमाल कर 100 रुपए का कैशबैक 399 रुपए या इससे ऊपर के रिचार्ज पर पाया जा सकता है। इसे भी पढ़ें: JioPhone से मिले झटकों के बाद क्या इंडियन्स कर पाएंगे JioPhone Next पर भरोसा

jio-offer

कैसे मिलेगा Cashback?

Reliance Jio की ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्ट किए गए इस ऑफर के मुताबिक, अगर कोई भी जियो यूजर अपना नंबर 399 रुपये या फिर इससे अधिक मूल्य वाले प्लान से रीचार्ज करवाता है तो उन्हें 100 रुपये का फ्लैट Cashback मिलेगा। इस हिसाब से देखा जाए तो 399 रुपये का रिचार्ज कैशबैक आने के बाद केवल 299 रुपये में पड़ जाएगा।

jio-mukesh-ambani

यहां से कराना होगा रिचार्ज

आपको कैशबैक तभी मिलेगा जब आप माय जियो ऐप या फिर जियो डॉट कॉम पर रीचार्ज करते समय Mobikwik के जरिए पेमेंट करेंगे, लेकिन यहां पर एक बात जो गौर करने वाली है वह यह है कि ये एक लिमिटेड पीरियड ऑफर है। कंपनी की साइट पर जानकारी के अनुसार, ऑफर 1 अगस्त से 31 अगस्त तक के लिए वैध है। इसे भी पढ़ें: JioPhone Next बना Nokia के लिए फायदे का सौदा, जानें कैसे मारा नोकिया ने “मौके पर चौका”

Jio में मिलेगा T-Mobile?

दरअसल, हाल ही में सामने आई अपनी रिपोर्ट में कुछ अज्ञात सूत्रों का हवाले देते हुए जानकारी दी है कि RIL टेलीकॉम कंपनी T-Mobile नीदरलैंड BV के लिए बोली लगाने पर विचार कर रही है। हालांकि, रिपोर्ट में यह भी साफ किया गया है कि इस बात पर अभी विचार-विमर्श चल रहा है और कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है कि रिलायंस औपचारिक प्रस्ताव के साथ आगे बढ़ने का फैसला करेगा ही।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here