
Nokia अपनी जी-सीरीज के अंदर एक नया फोन लाने की प्लानिंग कर रही है, जिसे नोकिया G50 के नाम से मार्केट में लाया जाएगा। वहीं, लॉन्च से पहले स्मार्टफोन्स के बारे में ऑनलाइन जानकारी सामने आनी शुरू हो गई हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि यह नोकिया का पहला किफायती 5G स्मार्टफोन होगा। इसके अलावा नोकिया जी50 का एक ऑफिशियल प्रोमो हाल ही में Nokia Mobile France के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया था। हालांकि, अब इस पोस्ट को डिलीट कर दिया गया है। लेकिन NokiaMob.net ने विडियो क्लिप और इंस्टाग्राम पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है।
गलती से इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस पोस्ट में इस ट्रांसलेट करने पर पता चलता है कि नोकिया जी50 5G स्मार्टफोन को एक शानदार बैटरी लाइफ के साथ पेश किया जाएगा और इसमें 5G की ताकत भी मिलेगी। इसके अलावा फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा होगा। इसे भी पढ़ें: Jio के साथ मिलकर Nokia ने दिया बड़ा सरप्राइज, इंडिया में लॉन्च किया कम दाम वाला Nokia C20 Plus

Nokia G50 के डिजाइन
पोस्ट में नोकिया जी50 5G स्मार्टफोन को ब्लू और मिडनाइट सन कलर में दिखाया गया है। वहीं, डिजाइन की बात करें तो डिवाइस के फ्रंट पर एक वाटरड्रॉप नॉच स्क्रीन है जबकि रियर पर राउंड शेप मॉड्यूल में तीन कैमरा लेंस और एलईडी फ्लैश होगा।

Nokia G50 की स्पेसिफिकेशन
इसके अलावा कुछ समय पहले सामने आई रिपोर्ट्स में खुलासा हुआ था कि नोकियी जी50 5G में स्नैपड्रैगन 480 5G चिपसेट होगा। इसके अलावा इस फोन को 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज दी जाएगी। साथ ही फोन में एंडरॉयड 11 ओएस पहले से इंस्टॉल किया जाएगा। आपको याद दिला दें कि इससे पहले नोकिया ने Nokia X10 और Nokia X20 मॉडल को 5G कनेक्टिविटी के साथ पेश किया था। वहीं नोकिया ने G-series के स्मार्टफोन को LTE के साथ पेश किया था। इसे भी पढ़ें: Nokia के टॉप 5 फीचर फोन, 4G की पावर और शानदार फीचर्स से लैस, JioPhone को देते हैं चुनौती
Nokia G50 5G लॉन्च डेट
नोकिया के अपकमिंग स्मार्टफोन Nokia G50 5G के लॉन्च को लेकर कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। हालांकि नोकिया ने Nokia XR20 स्मार्टफोन के लॉन्च की तारीख का ऐलान कर दिया है। यह स्मार्टफोन 27 जुलाई को पेश किया जाएगा। Nokia G50 5G स्मार्टफोन को लेकर कहा जा रहा है कि इसे Nokia XR20 के साथ पेश किया जा सकता है। हालांकि अभी ये सिर्फ़ अटकलें हैं।


















