Infinix Zero X स्मार्टफोन के डिजाइन से उठा पर्दा, Helio G96 प्रोसेसर के साथ हो सकता है लॉन्च

Join Us icon

Infinix जल्द ही मार्केट में अपना नया स्मार्टफ़ोन Infinix Zero X को लॉन्च करने वाला है। Infinix Zero X स्मार्टफोन को कंपनी मीडियाटेक के लेटेस्ट Helio G96 के साथ पेश किया जा सकता है। कंपनी ने पिछले महीने इस चिपसेट के साथ आने वाले स्मार्टफोन को टीज किया था। बता दें कि मीडियाटेक ने जुलाई में दो नए प्रोसेसर Helio G96 और Helio G88 चिपसेट को लॉन्च किया है। इनफिनिक्स ने भले ही अपकमिंग स्मार्टफोन का नाम न बताया हो लेकिन XDA Developer के पास उसके उपकमिंग स्मार्टफोन की इमेज है। XDA ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि यह स्मार्टफोन Infinix Zero X के नाम से पेश किया जाएगा।

Infinix Zero X डिजाइन

infinix-zero-x

Infinix Zero X के डिजाइन की बात करें तो यह Nexus 4 से मिलता जुलता है। इस स्मार्टफोन में स्पैक्लड बैक कवर दिया गया है जैसा कि Nexus 4 में देखने को मिला था। इसके साथ ही फोन के बैक में रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। फ़ोन के बैक साइड बॉटम में इनफिनिक्स की ब्रांडिंग दी गई है। रियर कैमरा मॉड्यूल में तीन कैमरा सेंसर और LED फ्लैश दिया है। इसके साथ ही फ्रंट में सेल्फी कैमरा के लिए पंच होल डिस्प्ले दिया है। फोन में थिन बैजल और फ्लैट डिस्प्ले दी है। फोन के दाएं फ्रेम में वॉल्यूम बटन और पावर बटन दिया है।

Infinix Zero X स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो ये फिलहाल अभी तक पर्दे में हैं। हमारा मानना है कि यह स्मार्टफोन Android 11 पर रन करेगा। इसके साथ ही फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया जा सकता है। फोन में 5000mAh की बैटरी दी जा सकती है। Infinix Zero X स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स के बारे में आने वाले दिनों में ज्यादा जानकारी मिलेगी। इनफिनिक्स का यह फोन आने वाले दिनों में बेंचमार्क और अन्य सर्टिफिकेशन्स प्लेटफ़ॉर्म में लिस्ट किया जाएगा, जिससे इसके स्पेक्स और फ़ीचर्स पता चलेंगे।

लेटेस्ट वीडियो : Vivo X70 कुछ ऐसा होगा लुक

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here