48MP कैमरा के साथ Nokia G50 5G लॉन्च से पहले साइट पर हुआ लिस्ट, जल्द करेगा धांसू एंट्री

Join Us icon

Nokia की जी-सीरीज के अंदर आने वाला Nokia G50 5G काफी समय से सुर्खियों में छाया हुआ है। हाला ही में इस 5G फोन को Nokia Mobile France के इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्पॉट किया गया था। हालांकि, इस लिस्टिंग को थोड़ी ही देर में हटा लिया गया था। लेकिन, इससे साफ हो गया था कि कंपनी जल्द ही नोकिया जी50 5G को पेश करने वाली है। वहीं, अब यह स्मार्टफोन चीन की TENAA सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट हुआ है, जहां फोन की कुछ स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आई हैं। माना जा रहा है कि यह डिवाइस कंपनी की किफायती 5G फोन होगा।

Nokia G50 5G TENAA लिस्टिंग

TENAA वेबसाइट पर यह Nokia स्मार्टफोन मॉडल नंबर TA-1361 के साथ लिस्ट हुआ, जिसको लेकर माना जा रहा है कि यह Nokia G50 5G फोन है। हालांकि, अभी तक नोकिया ब्रांड लाइसेंस HMD Global ने फिलहाल नोकिया जी50 स्मार्टफोन से जुड़ी किसी प्रकार की जानकारी का खुलासा नहीं किया है। लेकिन, उम्मीद की जा रही है कि जल्द कंपनी इस फोन को ऑफिशियल तौर पर पेश करेगी। इसे भी पढ़ें: Jio के साथ मिलकर Nokia ने दिया बड़ा सरप्राइज, इंडिया में लॉन्च किया कम दाम वाला Nokia C20 Plus

nokia-g50-5g

Nokia G50 5G की स्पेसिफिकेशन्स

TENAA वेबसाइट की लिस्टिंग के अनुसार मॉडल नंबर TA-1361 (नोकिया जी50 5जी स्मार्टफोन) में Android 11 OS होगा। इसके अलावा इसमें 6.82 इंच एचडी+ आईपीएस डिसप्ले दिया जाएगा, जिसका रिजोल्युशन 720 x 1640 पिक्सल होगा। इतना ही नहीं फोन में में स्नैपड्रैगन 490 प्रोसेसर भी होगा।

साथ ही डिवाइस को 2 जीबी, 4 जीबी, 6 जीबी और 8 जीबी रैम के साथ और 64 जीबी, 128 जीबी, 256 जीबी और 512 जीबी स्टोरेज ऑप्शन में लाया जाएगा। वहीं, लिस्टिंग के अनुसार, फोन सी ब्लू और डॉन कलर ऑप्शन में चीन में आएगा। इसे भी पढ़ें: Nokia के टॉप 5 फीचर फोन, 4G की पावर और शानदार फीचर्स से लैस, JioPhone को देते हैं चुनौती

HMD Global plan to launch affordable 5G Nokia phones in india
Curtsey – Digital Trends

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का होगा। वहीं सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। रियर कैमरा को सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल में जगह दी गई है, जिसके साथ एलईडी फ्लैश भी मौजूद होगी। साथ ही फोन को पावर देने के लिए इसमें 4,850 एमएएच की बैटरी होगी।

Nokia G50 5G लॉन्च डेट

नोकिया के अपकमिंग स्मार्टफोन Nokia G50 5G के लॉन्च को लेकर कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। हालांकि नोकिया ने Nokia XR20 स्मार्टफोन के लॉन्च की तारीख का ऐलान कर दिया है। यह स्मार्टफोन 27 जुलाई को पेश किया जाएगा। Nokia G50 5G स्मार्टफोन को लेकर कहा जा रहा है कि इसे Nokia XR20 के साथ पेश किया जा सकता है। हालांकि अभी ये सिर्फ़ अटकलें हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here