
Realme 9 सीरीज का इंतजार जो लोग कर रहे हैं उनके लिए अच्छी खबर है। कंपनी ने जानकारी दी है कि जल्द ही इस फोन से पर्दा उठ सकता है। कंपनी ने अधिकारिक रूप से इस पर बयान दिया कि इस फोन को जल्द ही पेश किया जा सकता है। हालांकि कुछ दिन पहले Realme 9 को लेकर कुछ लीक्स आए थे जिसमें 91मोबाइल्स ने यह कन्फर्म भी किया था कि इस फोन को अक्टूबर में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं अब रियलमी इंडिया के सीएमओ फ्रैंसिस वॉन्ग, ने एक ट्विट के माध्यम से बताया है कि 9 सितंबर को इस फोन के लॉन्च के बारे में जानकारी दी जाएगी। कंपनी इस दिन Realme 8s, Realme 8i और Realme Pad को लॉन्च करने वाली है। हालांकि उन्होंने अब तक फोन के स्पेसिफिकेशन के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है।
फ्रांसिस ने अपने ट्विट में लिखा है कि कंपनी साल में दो बार अपने नंबर और प्रो मॉडल को पेश करती है एक H1 में आ चुका है जबकि दूसरा H2 में लॉन्च होगा। H1 का आशय यहां साल की पहली छमाही से है। जबकि H2 दूसरी छमाही को बताता है। ऐसे में रियलमी फैंस का ध्यान 9 सितंबर पर जरूर रहेगा। क्योंकि इसी दिन कंपनी रियलमी 9 सीरीज के लॉन्च से पर्दा उठाने वाली है। जैसा कि पिछली बार देखा गया था कंपनी ने रियलमी 8 के साथ ही रियलमी 8 प्रो को लॉन्च किया था इस बार भी यही उम्मीद है कि Realme 9 के साथ ही Realme 9 Pro को भी कंपनी पेश करे। इसे भी पढ़ेंः Realme ने यूजर्स को दिया बड़ा झटका बढ़ाए 12 फोन के दाम, यहां देखें पूरी लिस्ट
Realme 9 और Realme 9 Pro के स्पेसिफिकेशन
Realme 9 और Realme 9 Pro के स्पेसिफिकेशन की बात करें प्रो वेरियंट को कंपनी क्वालकॉम के हाई एंड प्रोसेसर Snapdragon 870 पर पेश कर सकती है। इसके साथ ही पिछली बार की तरह इस बार भी 108 एमपी का कैमरा देखने को मिल सकता है और कंपनी इसमें डायनेमिक रैम टेक्नोलॉजी को लॉन्च कर सकती है। Realme 9 Pro में आपको नैरो बैज़ल के साथ पंच होल स्क्रीन देखने को मिल सकती है। इसे भी पढ़ेंः Poco X3 Pro हुआ ब्लास्ट, फोन की हालत देखकर आप हो जाएंगे हैरान
देखें लेटेस्ट वीडियोः 5 ways Samsung Galaxy Z Fold 3 is different from other 2021 flagships
वहीं Realme 9 की बात करें तो कंपनी इसे मीडियाटेक के G95 चिपसेट पर पेश कर सकती है। फोन में आपको 90Hz स्क्रीन रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन देखने को मिल सकती है। वहीं इसके साथ ही फोन में 64 MP का क्वाड कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसके अलावा USB Type-C पोर्ट, 3.5mm ऑडियो जैक और हल्का हरे रंग का ऑप्शन देखने को मिल सकता है। हां अच्छी बात यह कही जा सकती है कि दोनों मॉडल में 5G सपोर्ट होने की उम्मीद है।


















