
Nokia G50 5G के इस महीने आधिकारिक तौर पर लॉन्च होन की संभावना जताई जा रही है। वहीं, पिछले दिनों फ्रांस के नोकिया मोबाइल इंस्टाग्राम अकाउंट ने गलती से फोन की डिटेल्स पब्लिश कर दी थी। अब लॉन्च से पहले ही इस फोन की कीमत, स्पेसिफिकेशंस और डिजाइन ऑनलाइन लीक हो गई है। इस बात की जानकारी विश्वसनीय टिपस्टर Roland Quandt ने शेयर की है। रिपोर्ट के मुताबिक अपकमिंग नोकिया जी 50 स्मार्टफोन 5जी कनेक्टिविटी के साथ आएगा। आइए आगे फोन के बारे में सामने आई नई जानकारी के बारे में आपको बताते हैं।
Nokia G50 5G डिजाइन
लीक रेंडर्स में सामने आए तस्वीरों के आधार पर डिजाइन की बात करें तो डिवाइस के फ्रंट पर एक वाटरड्रॉप नॉच स्क्रीन है जबकि रियर पर राउंड शेप मॉड्यूल में तीन कैमरा लेंस और एलईडी फ्लैश होगा। फोन की लुक कुछ समय पहले कंपनी ने गलती से दिखा दी थी। इसे भी पढ़ें: Nokia के टॉप 5 फीचर फोन, 4G की पावर और शानदार फीचर्स से लैस, JioPhone को देते हैं चुनौती

Nokia G50 की स्पेसिफिकेशन
लीक से पता चलता है कि Nokia G50 में 6.82-इंच का IPS पैनल होगा जो 720 x 1640 पिक्सल का फुल एचडी + रिजोल्यूशन के साथ आएगा। इसके अलावा Nokia G50 5G में एंट्री-लेवल क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर मिलने की संभावना है। फोन में 4GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज मिल सकती है।

वहीं, पीछे की तरफ स्मार्टफोन में सर्कुलर मॉड्यूल वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। रियर कैमरा में 48MP का प्राइमरी सेंसर, 5MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 2MP डेप्थ सेंसर मिल सकता है। सेल्फी के लिए 8MP का सेल्फी शूटर मिल सकता है। फोन का कैमरा 30fps 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करेगा। इसे भी पढ़ें: Jio के साथ मिलकर Nokia ने दिया बड़ा सरप्राइज, इंडिया में लॉन्च किया कम दाम वाला Nokia C20 Plus
नोकिया जी 50 एंडरॉयड 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा और इसमें पावर बैकअप के लिए 4,850mAh की बैटरी होगी। कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.0, एनएफसी, एक यूएसबी-सी पोर्ट और एक 3.5 मिमी ऑडियो जैक जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।
Nokia G50 का प्राइस
लीक में सामने आया है कि Nokia G50 की कीमत 259/269 यूरो (लगभग 22,500 रुपए) हो सकती है। हालांकि, लॉन्च के समय ही फोन की असली कीमत का खुलासा होगा। लेकिन, इस लीक में सामने आए प्राइस से अंदाजा लगाया जा सकता है कि फोन की कीमत कितनी होगी।





















