सबसे महंगा iPhone, कीमत है 18,50,000 रुपये!

Join Us icon

Apple के प्रोडक्ट महंगे होते हैं यह बात सभी जानते हैं। कंपनी ने हाल ही में अपनी लेटेस्ट आईफोन 13 सीरीज़ लॉन्च की है और इस सीरीज़ में आईफोन भी हाई प्राइस के साथ मार्केट में आए हैं। Apple iPhone 13 की शुरुआती कीमत जहां 79,900 रुपये है वहीं iPhone 13 Pro को 1,19,900 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया है। लेकिन ज़रा रूकिए, अगर आप सोच रहे हैं कि यह फोन बहुत महंगा है तो आपको बता दें कि एक ऐसा एप्पल आईफोन 13 प्रो मॉडल भी बाजार में आया है जिसकी कीमत 18 लाख रुपये से भी अधिक है।

iPhone 13 Series का यह महंगा मॉडल दरअसल Caviar ब्रांड ने पेश किया है। इस ब्रांड का नाम ही लग्ज़री स्मार्टफोन कस्टमाईज़ करने के लिए मशहूर है। Caviar का नया निर्माण है Rolex Watch से इंस्पायर्ड Apple iPhone 13 Pro और Apple iPhone 13 Pro Max मॉडल। कंपनी ने इन आईफोंस के 5 मॉडल पेश किए हैं जिनकी कीमत 6,500 डॉलर से शुरू होकर 25,080 डॉलर तक जाती है। यानी तकरीबन 4,79,000 रुपये से लेकर 18,50,000 रुपये तक।

क्या है खास

सबसे पहले सबसे महंगे एप्पल आईफोन मॉडल की बात करें तो यह है Rolex Cellini collection से इंस्पायर्ड iPhone 13 Pro. इस कस्टमाइज्ड आईफोन का नाम मशहूर इटालियन कलाकार Benvenuto Cellini के नाम पर रखा गया है। इस आईफोन में 18 carat white gold का इस्तेमाल किया गया है। इस आईफोन का फ्रेम rose gold का बना है तथा लोवल पार्ट पर ब्राउन कलर की crocodile skin का यूज़ किया गया है। इस iPhone की कीमत $25,080 यानी तकरीबन 18,48,800 रुपये के करीब है।

Caviar Rolex inspired apple iPhone 13 Pro limited edition collection cost price rs 13 lakhs

अन्य मॉडल्स भी नहीं कहीं से कम

iPhone 13 Pro का दूसरा कस्टमाइज्ड मॉडल Rolex Cosmograph Daytona watch series से इंस्पायर्ड है जिसकी कीमत $7060 यानी 5,20,400 रुपये के करीब है। यह आईफोन प्रोफेशनल रेसिंग ड्राईवर्स के लिए बनाया गया है। कंपनी का दावा है कि इसमें असली उल्का पिंड के टुकड़े का इस्तेमाल किया गया है।

Caviar Rolex inspired apple iPhone 13 Pro limited edition collection cost price rs 13 lakhs

Customized iPhone का यह तीसरा मॉडल Rolex-Sky-Dweller series पर बना है जिसमें PVD coating के साथ high-impact titanium का यूज़ किया गया है। इस फोन के फ्रेम पर गोल्ड की दो कोटिंग की गई है जो 24K gold से बनी है। इस फोन को electroplated टेक्नोलॉजी से बनाया गया है तथा इसकी कीमत $6910 मतलब 5,09,394 रुपये के करीब है।

Caviar Rolex inspired apple iPhone 13 Pro limited edition collection cost price rs 13 lakhs

Rolex-Datejust watch collection design पर बना यह आईफोन 13 सीरीज़ का चौथा कस्टमाइज्ड मॉडल $6830 यानी तरीबन 5,03,400 रुपये की कीमत पर पेश किया गया है। इस फोन का उपरी हिस्सा aluminum बना है तथा नीचले हिस्से पर titanium और gold-plated metal का यूज़ किया गया है। यह फोन Olive Rage model जैसा है।

Caviar Rolex inspired apple iPhone 13 Pro limited edition collection cost price rs 13 lakhs

महंगे और कस्टमाइज्ड आईफोन के इस पांचवें मॉडल को Caviar ने Marine Collection Rolex – Yacht-Master II डिजाईन पर बनाया है जो bronze-titanium पैनल के चलते शानदार लुक देता है। इस फोन में भी एंट्री इम्पेक्ट मैटेरियल का इस्तेमाल किया गया है। कीमत की बात करें तो इस iPhone 13 Pro की कीमत $6540 है तो भारतीय करंसी अनुसार 4,82,100 रुपये के करीब है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here