
इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए हम इंडियन ऑटोमोटिव मार्केट में ज्यादा से ज्यादा ई टू व्हीलर के साथ-साथ इलेक्ट्रिक कारों की लॉन्चिंग को देख रहे हैं। हालांकि, काफी समय से देखा जा रहा है कि भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक कारों की तुलना में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन ज्यादा लॉन्च हो रहे हैं। वहीं, अब इस कड़ी में जयपुर बेस्ड ईवी कंपनी Hop Electric ने अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए नई इलेक्ट्रिक बाइक Hop OXO लॉन्च करने वाली है, जिसका मुकाबला सीधे तौर पर भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक बाइक Revolt RV400 से होगा।
Hop OXO Electric Bike
आपको बता दें कि इस साल कंपनी Hop Lyf और Hop Leo नाम से इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर चुकी है। उम्मीद की जा रही है कि Hop Electric अपनी Oxo e bike को जल्द ही देश में लॉन्च होगी। कंपनी ने अपनी साइट पर इस बाइक को लिस्ट कर दिया है, जहां इसके लुक और डिजाइन को देखा जा सकता है। वहीं, लॉन्च से पहले rushlane ने इस बाइक को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया। इसे भी पढ़ें: ये होगी इंडिया की सबसे फास्ट Electric Bike, जानें कब दौड़ेगी सड़कों पर
वहीं, हॉप इलेक्ट्रिक कंपनी का दावा है कि उसकी पहली बाइक में स्टाइल, कंफर्ट, परफॉर्मेंस और रेंज का खास खयाल रखा जाएगा। वेबसाइट पर सामने आए डिजाइन के अनुसार Hop e-bike को स्पोर्टी डिजाइन के साथ ही अग्रेसिव फ्रंट फेसिया और स्लीक बॉडी पैनल्स के साथ पेश किया जाएगा। इसके फ्रंट में स्टैंडर्ड टेलिस्कोपिक फॉर्क्स और रियर में डुअल शॉक अब्जॉर्बर मिलेंगे। इसकी दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक सेटअप होगा। इसे भी पढ़ें: बिना Driving License के इंडिया में चलाएं ये Electric Scooters, नहीं कटेगा चालान
Hop OXO Electric Bike फीचर्स
वेबसाइट पर Hop OXO में एलईडी सेटअप, ट्रेंडी वाइजर, स्पीयर शेप के टर्न इंडिकेटर्स, LED DRLs, सिंगल सीट डिजाइन होगा। इसके अलावा खबर है कि यह ई-बाइक 125cc की बाइक्स जैसी पावर जेनरेट करने में सक्षम हो सकती है। इसके अलावा Hop OXO की टॉप स्पीड 100 kmph होगी। वहीं, इसकी बैटरी रेंज 100 km तक की हो सकती है।





















