
क्या आप मनाली से लेह तक इलेक्ट्रिक वाहन से ड्राइव करने की योजना बना रहे हैं तो अब बिना किसी टेंशन के आप ये ट्रिप प्लान कर सकते हैं। दरअसल, तीन भारतीय कंपनियों ने साझेदारी कर मनाली-लेह हाईवे पर ईवी चार्जिंग स्टेशन लगाए हैं। इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में काम करने वाली कंपनी Shuchi Anant Virya ने Lithium Urban Technologies और Fourth Partner Energy के साथ मिलकर PowerBank ब्रांड के तहत उत्तरी भारत में समुद्र स्तर से लगभग 10,000 फीट की ऊंचाई पर चार्जिंग स्टेशन लगाया है। इस कंपनी ने लद्दाख क्षेत्र में मनाली-लेह मार्ग पर कुल 18 ईवी चार्जिंग स्टेशन लगाए हैं। इनमें से पांच चार्जिंग पॉइंट खारदुंग ला, चांग ला और टैगलांग ला पास सहित दुनिया के सबसे ऊंचे मोटरेबल पास पर लगाए गए हैं।
PowerBank ब्रांड ने लगाए इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन
कंपनी द्वारा 18 में से 15वां चार्जिंग स्टेशन समुद्र तल से 10,000-15,000 फीट की ऊंचाई पर स्थापित किया गया है, जबकि 1800 किलोमीटर के मनाली-लेह मार्ग पर स्थापित सभी चार्जिंग पॉइंट केवल 10 दिनों में स्थापित किए गए हैं। मार्ग के स्थानों में Manali, Leh, Kargil, Nubra, Turtuk, Pangong और Siachen Base Camp शामिल हैं। इंस्टॉल किए गए चार्जर इलेक्ट्रिक टू, थ्री और फोर व्हीलर के लिए टाइप- I और टाइप- II एसी चार्जर का मिश्रण हैं। इसे भी पढ़ें: इस Electric Car ने किया कमाल, महज 2,000 रुपए खर्चे में 1,900 Km का सफर किया तय
An Electric Drive On Leh-Manali Route Possible, as 18 EV Stations Come Up On Route@LithiumUrban @4PEL_Energy #PowerBank @Viv4PEL #ElectricVehicles #evcharginghttps://t.co/8s5GQlHbZ8
— Saur Energy (@Saur_energy) October 5, 2021
Nexon EV पहुंची काजा
हाल ही में एक शख्स ने अपनी Tata Nexon EV पर दिल्ली से काज़ा तक का सफर तय किया था। 1,900 किमी. का सफर तय कर टाटा नेक्सॉन पहली इलेक्ट्रिक कार बन गई है जो कि काजा पहुंची। दरअसल, Anjnay Saini ने अपनी Tata Nexon EV पर दिल्ली से काज़ा तक का सफर तय किया। इसे भी पढ़ें: आ गया फोल्ड होने वाला Electric Scooter, अनूठी AI तकनीक टक्कर होने से पहले ही देगी अलर्ट, कीमत उड़ा देगी होश

पूरे ट्रिप के दौरान उनकी Nexon EV को चार्ज करने की कुल लागत सिर्फ 2,000 रुपए आया। रिपोर्ट्स के अनुसार Anjnay ने अपने 2 दोस्तों के साथ यह ट्रिप पूरी की। उन्होंने करनाल, नारकंडा, जाबली, रिकॉन्ग पियो और चांगो कुछ जगहों पर इलेक्ट्रिक एसयूवी को चार्ज किया। उन्होंने जो कुल दूरी तय की वह 1,900 किमी. थी।
लेटेस्ट वीडियो नीचे देखें
Nexon EV की कीमत और फीचर्स
टाटा नेक्सॉन इलेक्ट्रिक के भारतीय बाजार में कुल पांच वेरिएंट्स में उपलब्ध है। इसकी कीमत 13.99 लाख रुपए से लेकर 16.85 लाख रुपए के बीच है। वहीं, इसमें कंपनी ने 30.2 kWh की क्षमता का लथियम-आईऑन लिक्विड कूल्ड बैटरी दी है। वहीं, कंपनी इसकी बैटरी पर 8 साल/1.6 लाख किमी. तक की वारंटी भी देती है।





















