आ गया फोल्ड होने वाला Electric Scooter, अनूठी AI तकनीक टक्कर होने से पहले ही देगी अलर्ट, कीमत उड़ा देगी होश

Join Us icon

EV यानी Electric Vehicles का क्रेज सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में तेजी से उभर रहा है। Electric Car, Electric bike, Electric Cycle और Electric Scooter सभी तरह के वाहनों को बैटरी के साथ लाया जा रहा है जो बिजली से चार्ज होकर चलते हैं। इसी ट्रेंड को फॉलो करते हुए टेक कंपनी Unagi ने एक स्मार्ट ई-स्कूटर लॉन्च किया है। आधुनिक फीचर्स और टेक्नोलॉजी से लैस यह एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक किक स्कूटर है जिसने Model Eleven नाम के साथ मार्केट में एंट्री ली है।

फोल्ड होने वाला E-Scooter

‘कोई मिल गया’ मूवी तो आप सभी ने देखी होगी। इस फिल्म में रोहित जो ‘स्कूटर’ चलाता है Unagi का Model Eleven भी कुछ वैसा है। यह मॉडर्न ई-स्कूटर कई शानदार फीचर्स से लैस होकर आया है। यह एक फोल्डेबर स्कूटर है जिसे मोड़ कर कहीं भी ले जाया सकता है। अधिक वज़न न होने के चलते इसे हाथ में या कंघें पर भी उठा सकते हैं। कंपनी ने इसे Android और iOS दोनों के कॉपेटेबल बनाया है जिससे यह सभी तरह से मोबाइल फोंस से कनेक्ट हो सकता है।

E-Scooter Unagi Model Eleven advance feature specs Electric Vehicles

E-Scooter Model Eleven के फीचर्स

यह स्मार्ट ई-स्कूटर टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन सपोर्ट करता है जिसे Google GPS ट्रैकिंग सपोर्ट प्राप्त है। एक बार लोकेशन डालने पर यह हर एक गली व मोड़ी की जानकरी देता रहा है और स्पीकर के जरिये बताता रहता है कि आगे किस ओर जाना है। यह Electric scooter इन-बिल्ट ब्लूटूथ स्पीकर के साथ आता है जिसमें नेविगेशन के साथ-साथ म्यूज़िक को भी सुना जा सकता है। यह भी पढ़ें : बीच सड़क Electric Scooter में लगी आग, यहां देखें वायरल Video

Model Eleven एंटी-थेफ्ट फीचर से लैस है जिसके चलते स्कूटर से किसी भी तरह की छेड़-छाड़ किए जाने पर इसका मोशन सेंसर अलार्म एक्टिवेट हो जाता है और ऐप के जरिए यूज़र को नोटिफिकेशन भेजता है। स्कूटर के पास न होने के बावजूद भी यूजर सिर्फ मोबाइल ऐप के जरिये कहीं दूर से भी इस स्कूटर को लॉक कर सकते हैं।

E-Scooter Unagi Model Eleven advance feature specs Electric Vehicles

E-Scooter Model Eleven को Unagi ने ADAS सेंसर से भी लैस किया है। यह अत्याधुनिक तकनीक से लैस है जिससे स्कूटर अपने आस पास मौजूद चीजों को पहचान सकता है। इस तकनीक के चलते यह इलेक्ट्रिक स्कूटर इंसान, स्टॉप साइन बोर्ड, ट्रैफिक लाइट्स, सिग्नल और अन्य वाहनों की पहचान कर सकता है। इस सेंसर की वजह से यह स्कूटर किसी चीज के पास आने पर टक्कर होने से पहले ही यूजर को चेतावनी देकर अलर्ट कर देता है। यह चेतावनी ऑडियो स्पीकर और स्कूटर में मौजूद डिसप्ले दोनों पर फ्लैश होने लगती है।

Electric Scooter Speed

Unagi Model Eleven की टॉप स्पीड 30 किलोमीटर प्रतिघंटा (30kph) के करीब है। वहीं एक बार फुल चार्ज करने पर यह इलेक्ट्रिक स्कूटर तकरीबन 24 किलोमीटर पर नॉनस्टॉप चल सकता है। कंपनी ने इसे 250वॉट डुअल मोटर सिस्टम से लैस किया है। यह स्कूटर स्वैपेबल बैटरी सपोर्ट करता है जिसके चलते एक्स्ट्रा बैटरी को खुद से बदला जा सकता है। इस इलेक्ट्रिक व्हीकल में पांच तरह के राइडिंग मोड दिए गए हैं।

E-Scooter Unagi Model Eleven advance feature specs Electric Vehicles

E-Scooter Model Eleven की कीमत

गौरतलब है कि आधुनिक तकनीक से लैस यह स्कूटर क्राउडफंडिंग के जरिये बनाया गया है। Unagi Model Eleven की शुरूआती कीमत $2,440 यानी तकरीबन 1,80,000 रुपये है। वहीं इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के प्रीमियम मॉडल को $2,860 यानी तकरीबन 2,11,999 रुपये की कीमत पर पेश किया गया है। यकिनन यह प्राइस किसी इलेक्ट्रिक स्कूटर की तुलना में बेहद अधिक है लेकिन उम्मीद है कि आने वाले दिनों में इस एडवांस टेक्नोलॉजी से लैस इलेक्ट्रिक व्हीकल कम दाम पर मिलने शुरू हो जाए।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here