Black Shark 4S स्मार्टफोन Snapdragon 888+ प्रोसेसर के साथ 13 अक्टूबर को होगा लॉन्च, जानें क्या होंगी खूबियां

Join Us icon

Xiaomi का गेमिंग स्मार्टफोन ब्रांड Black Shark इन दिनों अपने अपकमिंग फोन के लॉन्च की तैयारी कर रहा है। पिछली अटकलों पर विराम लगाते हुए कंपनी साफ कर दिया है कि वह Black Shark 5 नहीं बल्कि Black Shark 4S स्मार्टफोन को लॉन्च करेगा। कंपनी ने चाइनीज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपकमिंग Black Shark 4S स्मार्टफोन के लॉन्च को कंफर्म किया है। Black Shark 4S गेमिंग स्मार्टफोन चीन में 13 अक्टूबर को दोपहर 12.30 बजे लॉन्च किया जाएगा।

डिज़ाइन की बात करें तो कुछ ऑफिशियल हिंट से पता चलता है कि अपकमिंग Black Shark 4S स्मार्टफोन में हॉरिजेंटल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इस गेमिंग स्मार्टफोन की मार्केट में सीधी टक्कर Asus ROG Phone 5 series से होनी है। इसके साथ ही फोन के रियर डिजाइन की बात करें तो इसमें X शेप टेक्चर दिया जा सकता है। इसके साथ ही टीजर पोस्टर से हिंट मिलता है कि इस फोन को व्हाइट कलर वेरिएंट में पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही अन्य कलर वेरिएंट भी पेश किए जा सकते हैं। Black Shark 4S स्मार्टफोन के डिजाइन की बात करें तो यह Black Shark 4 जैसा ही होगा।

Black Shark 4S

Black Shark 4S: स्पेसिफिकेशन्स

Black Shark 4S स्मार्टफोन की बात करें तो यह फोन Qualcomm Snapdragon 888+ SoC के साथ पेश किया जा सकता है। खबरों की माने तो यह फोन 120W फास्ट चार्जिंग बैटरी सेटअप के साथ पेश किया जा सकता है। ब्लैक शार्क के अपकमिंग फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। यह फोन Black Shark 4 और 4 Pro से अपग्रेडेड होगा। यह भी पढ़ें : Xiaomi ला रहा नया फोल्डेबल फ़ोन, लॉन्च से पहले जानें इसकी खूबियां

अपकमिंग ब्लैक शार्क स्मार्टफोन में 6.67-इंच का Super AMOLED 144Hz डिस्प्ले, 16GB तक रैम और 512GB स्टोरेज दी जा सकती है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया जाएगा जो कि 64MP का प्राइमरी सेंसर के साथ आएगा। इसके साथ ही फोन के 120W फास्ट चार्जिंग सेटअप को लेकर कंपनी का दावा है कि यह 4500mAh बैटरी को मात्र 5 मिनट में 50 प्रतिशत चार्ज कर सकता है। यह भी पढ़ें : Redmi K50 Pro Plus स्मार्टफोन Snapdragon 898 और 108MP कैमरा के साथ होगा लॉन्च, लीक हुए स्पेसिफिकेशन्स

लेटेस्ट वीडियो : 25 हज़ार रुपये के बजट में टॉप स्मार्टफोन

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here