
Google ने कुछ दिनों पहले अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Pixel 6 और Pixel 6 Pro को लॉन्च किया है। ये दोनों स्मार्टफोन की प्री-ऑर्डर दुनिया के चुनिंदा आठ देशों में शुरू हो गई है। इन दोनों स्मार्टफोन की शिपिंग 28 अक्टूबर से शुरू होगी। हालांकि जैसे पहले से मालूम है कि Pixel 6 series जिन आठ देशों में उपलब्ध है उनमें भारत शामिल नहीं है। लेकिन अब कंपनी ने कंफर्म कर दिया है कि Pixel 6 और Pixel 6 Pro स्मार्टफोन भारत में लॉन्च नहीं होंगे।
भारत में लॉन्च नहीं होंगे Pixel 6 सीरीज के स्मार्टफोन
Google के स्पोक्सपर्सन ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि ग्लोबल डिमांड सप्लाई में इश्यू समेत कई अन्य कारणों के चलते हमारे प्रोडक्ट सभी मार्केट में उपलब्ध नहीं करवा पा रहे हैं। हम भविष्य में अपने पिक्सल डिवाइसेस को अन्य देशों में उपलब्ध करवाने पर विचार करेंगे। इसके साथ ही माना जा रहा है कि गूगल के फ़्लैगशिप स्मार्टफ़ोन की क़ीमत भी एक कारण है जिसके चलते ये भारत में नहीं आएंगे।
![]()
इंडियन स्मार्टफ़ोन मार्केट में 90 प्रतिशत स्मार्टफ़ोन की क़ीमत 25 हज़ार रुपये की रेंज में हैं। इंडियन मार्केट में चाइनीज़ कंपनियों का दबदबा है, जिनसे गूगल क़ीमत के मामले में प्रतिस्पर्धा नहीं कर पाएगा। यह पहली बार नहीं है कि गूगल पिक्सल लाइनअप को दुनिया के सबसे बड़े स्मार्टफ़ोन मार्केट में पेश नहीं किया जा रहा है। कंपनी पिछले कुछ सालों से अपने फ्लैगशिपस्मार्टफोन को इंडियन मार्केट में लॉन्च नहीं कर रही है।
![]()
Google Pixel 6 सीरीज के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Pixel 6 स्मार्टफोन में 6.1-इंच का Full HD+ AMOLED 90Hz डिस्प्ले दिया गया है। इसके साथ ही प्रो मॉडल में 6.7-इंच का 120Hz डिस्प्ले दिया गया है। वहीं कैमरा की बात करें तो 50-मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा के साथ 12-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड सेंसर दिया गया है। वहीं प्रो मॉडल में 48-मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा सेंसर अतिरिक्त मिलता है जो 4x ऑप्टिकल ज़ूम सपोर्ट करता है।
![]()
Google ने लेटेस्ट Pixel 6 सीरीज में Qualcomm के चिपसेट के बजाय इन होम कस्टम Tensor चिपसेट के साथ पेश किया गया है जो इंप्रूव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग (ML) कैपेबिलिटीज के साथ आता है। Pixel 6 के फ्रंट में 8-मेगापिक्सल का स्नाइपर और 6 Pro मॉडल में 11.1मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। गूगल के दोनों स्मार्टफोन Android 12 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करते हैं। Pixel 6 स्मार्टफोन में 4,614mAh की बैटरी और Pixel 6 Pro में 5,000mAh की बैटरी दी गई है। यह भी पढ़ें : iPhone बनाने वाली कंपनी Foxconn भारत में मैन्यूफैक्चर कर सकती है अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, जानें क्या है प्लानिंग
Google Pixel 6 और 6 Pro दोनों स्मार्टफोन को फिलहाल अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, जर्मनी, जापान और ताइवान में प्री-ऑर्डर पर खरीदा जा सकता है। गूगल के लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन की बिक्री 28 अक्टूबर से शुरू होगी। यह भी पढ़ें : ये कंपनी लेकर आई इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए दमदार चार्जिंग टेक्नोलॉजी, मात्र 5 मिनट में बैटरी होगी फुल


















