61 Samsung Smartphones की बिक्री पर लगा बैन, जानें क्या है वजह

Join Us icon

स्मार्टफोन मार्केट में एक ओर जहां Samsung के फोन्स धड़ल्ले से बिक रहे हैं। वहीं, एक देश ऐसा भी है जहां सैमसंग के लिए चीजें इतनी अच्छी नहीं चल रही हैं। दरअसल, रूस में 61 सैमसंग स्मार्टफोन की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, जिसमें दोनों प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Z Flip 3 और the Galaxy Z Fold 3 शामिल हैं। रूस की अदालत ने दक्षिण कोरियाई कंपनी को 61 के आयात और बिक्री को रोकने का निर्देश दिया है। आइए आगे जानते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला।

क्या है पूरा मामला

SQWIN SA का दावा है कि सैमसंग पे, एक एनएफसी-आधारित भुगतान प्रणाली जो कि SQWIN SA के स्वामित्व वाले पेटेंट का उल्लंघन करते हैं। दक्षिण कोरियाई कंपनी ने रूसी पेटेंट द्वारा संरक्षित इलेक्ट्रॉनिक भुगतान प्रणाली के आविष्कार के अपने अधिकारों का उल्लंघन किया है इसलिए स की अदालत ने दक्षिण कोरियाई कंपनी को 61 के आयात और बिक्री को रोकने का निर्देश दिया है। आपको याद दिला दें कि सैमसंग पे को 2015 में पेश किया गया था, जिसका संचालन एक साल बाद शुरू हुआ था। हालांकि, एक रूसी आविष्कारक विक्टर गुलचेंको ने 2013 में एक समान इलेक्ट्रॉनिक पेमेंट सिस्टम के संबंध में एक पेटेंट के लिए दायर किया था, और अप्रैल 2019 में पंजीकृत किया गया था और SQWIN SA को प्रदान किया गया था। इसे भी पढ़ें: क्या Samsung Galaxy Watch 4 है बेस्ट एंड्रॉइड स्मार्टवॉच? – एक महीने इस्तेमाल के बाद रिव्यू
Samsung Galaxy A and M series smartphone models auto restart reboot problem in india

इन मॉडल पर लगा बैन

दूसरी ओर सैमसंग ने फैसले के खिलाफ अपील की है। वहीं, अदालत का फैसला अभी तक प्रभावी नहीं है इसलिए कोरियाई ब्रांड कानूनी तौर पर अपने फोन के आयात और बिक्री को रोकने के लिए बाध्य नहीं है। वर्तमान में यह स्पष्ट नहीं है कि कौन से मॉडल प्रतिबंध का सामना कर रहे हैं, लेकिन यह देखते हुए कि 61 मॉडल प्रभावित हैं और सभी नए सैमसंग स्मार्टफोन अपनी मोबाइल भुगतान सेवा के साथ आते हैं, संभावना है कि सभी नए हैंडसेट प्रतिबंध द्वारा कवर किए जाएंगे। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy A03 लेने वाला है लो बजट में एंट्री, वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, करेगा Xiaomi-Realme की छुट्टी

लेटेस्ट वीडियो

आपको याद दिला दें कि काउंटरपॉइंट रिसर्च के अनुसार, सैमसंग पे रूस में तीसरी सबसे लोकप्रिय कॉन्टैक्टलेस पेमेंट सिस्टम है, जो गूगल पे (32 प्रतिशत) और ऐप्पल पे (30 प्रतिशत) के बाद 17 प्रतिशत ट्रांजेक्शन के लिए जिम्मेदार है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here