
Oppo जल्द ही OPPO A95 4G स्मार्टफ़ोन को लॉन्च कर सकता है। कुछ दिनों पहले OPPO A95 स्मार्टफोन को Geekbench पर स्पॉट किया गया था, जिससे इस फोन की स्पेसिफिकेशन्स सामने आई थी। इसके बाद खबर आई थी की ओप्पो इस स्मार्टफोन को दक्षिण पूर्व एशियन मार्केट में लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहा है। अब 91mobiles के पास ओप्पो के अपकमिंग OPPO A95 स्मार्टफोन के एक्सक्लूसिव रेंडर और प्रोमो इमेज है। इन तस्वीरों से OPPO A95 स्मार्टपोन के डिजाइन के बारे में बता चलता है। यहां हम आपको अपकमिंग OPPO A95 के स्पेसिफिकेशन्स और फ़ीचर्स के बारे में बता रहे हैं।
OPPO A95 रेंडर्स
OPPO A95 स्मार्टफोन को बैजल लेस डिस्प्ले और पंच होल कटआउट के साथ पेश किया जाएगा। इसके साथ ही OPPO के इस फोन को ग्लो डिजाइन और रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल के साथ पेश किया जाएगा जिसमें 48 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। प्रोमो इमेज से पता चलता है कि ओप्पो का यह स्मार्टफोन Snapdragon चिपसेट के साथ 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा।
इसके साथ ही ओप्पो के वर्चुअल रैम फ़ीचर की मदद से Oppo A95 5G स्मार्टफ़ोन की रैम 5GB तक बढ़ाई जा सकती है। इसके साथ ही Oppo A95 स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी और 33W फ्लैश चार्जिंग दी जाएगी। OPPO A95 स्मार्टफोन को दो कलर ऑप्शन – ग्लोविंग स्टैरी ब्लैक और रेनबो सिल्वर में पेश किया जाएगा।
OPPO A95 स्पेसिफिकेशन्स (लीक)
OPPO A95 स्मार्टफोन के बारे में कहा जा रहा है कि इस फोन में 6.43-इंच की AMOLED डिस्प्ले दी जाएगी। इस डिस्प्ले का रेजलूशन FHD+ और रिफ़्रेश रेट 90Hz होगी। इसके साथ ही ओप्पो का यह फ़ोन Android 11 पर आधारित ColorOS 11 पर रन करता है। यह भी पढ़ें : 520KM की रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार BYD e6 भारत में लॉन्च, सिर्फ़ आधे घंटे में होती है 50% चार्ज
Geekbench की लिस्टिंग से पता चलता है कि सैमसंग का यह फोन Snapdragon चिपसेट और Andreno 610 GPU के साथ पेश किया जा सकता है। कैमरा फीचर्स की बात करें तो Oppo A95 4G स्मार्टफोन में 48 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसके साथ ही OPPO A95 स्मार्टफोन में 3.5mm का हेडफोन जैक भी दिया जाएगा। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy S21 FE स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले लीक हुई तस्वीर, जानें डिज़ाइन की ख़ास बातें




















