Samsung Galaxy S21 FE स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले लीक हुई तस्वीर, जानें डिज़ाइन की ख़ास बातें

Join Us icon

Samsung Galaxy S21 FE स्मार्टफोन का पिछले काफी समय से इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट्स की माने तो सैमसंग का यह स्मार्टफोन नए साल में Consumer Electronics Show (CES) 2022 में लॉन्च किया जा सकता है। CES 2022 का आयोजन जनवरी में होना है। टिपस्टर रोलैंड क्वांडट ने दावा किया है कि यूनाइटेड किंगडम बेस्ट B2B सप्लायर ने Samsung Galaxy S21 FE स्मार्टफोन का ब्लैक/बैटरी कवर का इमेज शेयर किया है। इसके साथ ही क्वांडट ने कुछ और भी इमेज शेयर की हैं जिसमें इस स्मार्टफ़ोन का रियर पैनल शेयर किया है।

Samsung Galaxy S21 FE स्मार्टफोन के बारे में कहा जा रहा है कि यह फोन मल्टीपल कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। इसके साथ ही एक ट्वीट में उन्होंने बताया कि सैमसंग का यह फोन पर्पल और ओलिव ग्रीन कलर ऑप्शन में भी पेश किया जाएगा। सैमसंग का अपकमिंग स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ पेश किया जाएगा। कैमरा सेटअप में LED फ्लैश भी दिया गया है।

डिजाइन की बात करें तो FE मॉडल का Galaxy S21 और Galaxy S21+ स्मार्टफोन का रिअसेंबल होगा। हालांकि इस फोन में मैटेलिक कंपोनेट नहीं होंगे जो कि Samsung Galaxy S21 और S21+ के कैमरा यूनिट में दिए गए थे। Galaxy S21 FE स्मार्टफोन की कई स्पेसिफिकेशन्स Galaxy S21 सीरीज की तरह होंगे। सैमसंग के अपकमिंग स्मार्टफोन में 6.4-इंच का AMOLED पैनल दिया जा सकता है, जिसका रेजलूशन FHD+ और रिफ्रेश रेट 120Hz है। सैमसंग का यह फोन Android 11 पर आधारित One UI 4.0 पर रन करेगा। इस फोन में 4,500mAh की बैटरी और 25W रैपिड चार्ज सपोर्ट दिया जाएगा। इसके साथ ही फोन में 15W वायरलेस चार्जिंग और 7.5W रिवर्स वायरलेस चार्ज सपोर्ट करेगा। यह भी पढ़ें : 520KM की रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार BYD e6 भारत में लॉन्च, सिर्फ़ आधे घंटे में होती है 50% चार्ज

Samsung Galaxy S21 FE स्मार्टफोन को Snapdragon 888 या Exynos 2100 चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है। सैमसंग का यह फोन 12GB तक की LPDDR5 RAM और 256GB तक की UFS 3.1 स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा। सैमसंग के इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। सैमसंग के इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप 12-मेगापिक्सल (प्राइमरी) + 12-मेगापिक्सल (अल्ट्रावाइड) + 8-मेगापिक्सल (टेलीफ़ोटो) दिया जा सकता है। यह भी पढ़ें : iQOO करेगा Xiaomi से सीधा मुक़ाबला, Redmi Note 11 सीरीज़ की टक्कर में ला रहा iQOO U5 सीरीज

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है JioPhone Next?

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here