Samsung Galaxy Tab A8 गीकबेंच पर Unisoc T618 चिपसेट और 3GB रैम के साथ हुआ स्पॉट

Join Us icon

Samsung इन दिनों मिड रेंज टैबलेट Samsung Galaxy Tab A8 पर काम कर रहा है। सैमसंग का यह टैबलेट Samsung Galaxy Tab A7 का सक्सेसर होगा। सैमसंग के अपकमिंग टैबलेट को लेकर कई तरह के रूमर्स सामने आ रहे हैं। अब 91Mobiles सैमसंग के अपकमिंग Tab A8 टैबलेट के डिज़ाइन रेंडर और स्पेसिफिकेशन्स शेयर किए हैं। 91mobiles ने पहले भी Samsung Galaxy Tab A8 के स्पेसिफिकेशन्स के बारे में जानकारी शेयर की थी। सैमसंग के अपकमिंग टैब को कुछ दिन पहले ही Bluetooth SIG का सर्टिफिकेशन्स मिला है। अब Samsung Galaxy Tab A8 टैबलेट गीकबेंच पर भी लिस्ट हुआ है।

Samsung Galaxy Tab A8 गीकबेंच लिस्टिंग

samsung-galaxy-tab-a8-wi-fi-sm-x200-geekbench-1-300x283

Samsung Galaxy Tab A8 टैबलेट के ब्लूटूथ एसआईजी सर्टिफिकेशन्स और गीकबेंच पर लिस्ट हुआ है। सैमसंग का यह मिडरेंज टैबलेट फिलहाल डेवलपमेंट स्टेज में है। आने वाले दिनों में सैमसंग के अपकमिंग टैबलेट के लॉन्च के बारे में कंपनी की ओर से जानकारी शेयर की जाएगी।

हार्डवेयर की बात करें तो Samsung Galaxy Tab A8 टैबलेट ऑक्टा कोर Unisoc T618 चिपसेट पर रन करेगा, जिसकी स्पीड 2.0GHz पर क्लॉक की गई है। सैमसंग का यह टैब 3GB रैम के साथ पेश किया जाएगा। गीकबैंच प्लेटफ़ॉर्म पर सैमसंग के इस टैब ने सिंगल कोर टेस्ट पर 1704 पॉइंट्स और मल्टी कोर टेस्ट 5256 पॉइन्ट्स हासिल किए हैं। Samsung Galaxy Tab A8 को गीकबेंच पर मॉडल नंबर SM-X205 के साथ स्पॉट किया गया है। रूमर्स है कि सैमसंग का यह टैब 4GB के वेरिएंट में भी पेश किया जा सकता है। स्टोरेज की बात करें तो यह 32GB, 64GB या 128GB स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है।

galaxy-tab-a8-wifi-only

Samsung Galaxy Tab A8 टैबलेट में 10.5-इंच का TFT WUXGA (1920×1200) डिस्प्ले दिया जाएगा। इसके साथ ही सैमसंग के इस टैब में 8MP का रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। इसके साथ ही सैमसंग के अपकमिंग टैब में 7,040mAh की बैटरी और फास्ट चार्जिंग दी जाएगी। Samsung के अपकमिंग टैब में क्वाड स्पीकर और Dolby Atmos सपोर्ट के साथ पेश किया जाएगा। सैमसंग के अपकमिंग टैब के बारे में कहा जा रहा है कि यह सिर्फ Wi-Fi ओनली वेरिएंट में पेश किया जा सकता है। हालांकि LTE वेरिएंट्स भी जल्द पेश किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Poco M4 Pro 5G स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले सामने आया डिज़ाइन, जानें क्या होंगी खूबियां

डिज़ाइन की बात करें सैमसंग के अपकमिंग टैब का डिज़ाइन स्लैब की तरह होगा। इस टैब की मोटाई 8.7mm (कैमरा बंप के साथ) हो सकती है। इसके साथ ही सैमसंग के इस टैब में 3.5mm का हेडफोन जैक भी दिया जाएगा। सैमसंग के इस टैबलेट में चार्जिंग के लिए टाइप सी पोर्ट दिया जाएगा। इसके साथ ही टैब के दाएं ओर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। सैमसंग के इस टैब को गोल्ड, सिल्वर और ग्रे कलर वेरिएंट में पेश किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Redmi K50 सीरीज़ में मिलेगा अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, लॉन्च से पहले लीक हुई कई खूबियां

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है JioPhone Next?

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here