
Samsung के अपकमिंग Galaxy S21 FE स्मार्टफोन के लॉन्च में अब कुछ ही समय बचा हुआ है। सैमसंग का यह फोन लॉन्च से ठीक पहले अपडेटेड स्पेसिफिकेशन्स के साथ Geekbench पर स्पॉट किया गया है। सैमसंग का यह स्मार्टफोन के बारे में खबर है कि इसे CES 2022 के दौरान Galaxy S22 series के साथ 4 जनवरी को लॉन्च किया जा सकता है। पहले रूमर्स सामने आए थे कि Samsung Galaxy S21 FE स्मार्टफोन को Qualcomm Snapdragon 888 SoC के साथ पेश किया जा सकता है। हालांकि बाद में गूगल प्ले कंसोल की लिस्टिंग में Samsung Galaxy S21 FE स्मार्टफोन को Exynos 2100 चिपसेट के साथ स्पॉट किया गया था।
Samsung Galaxy S21 FE गीकबेंच लिस्टिंग
Samsung Galaxy S21 FE स्मार्टफोन को मॉडल नंबर SM-G990E के साथ गीकबेंच की लिस्टिंग में Exynos 2100 चिपसेट के साथ स्पॉट किया गया था। सिंगल कोर टेस्ट के दौरान फोन का स्कोर 1084 और मल्टी कोर टेस्ट के दौरान 3316 स्कोर रहा था। अब गीकबेंच की फ्रेस लिस्टिंग में सैमसंग के इस स्मार्टफोन ने सिंगल कोर टेस्ट में 1096 और मल्टी कोर टेस्ट में 3387 स्कोर हासिल किया है। सैमसंग का यह फ़ोन पहले Android 11 के साथ लिस्ट था जो अब लेटेस्ट Android 12 के साथ लिस्ट किया गया है। सैमसंग का यह फ़ोन 8GB की रैम के साथ लिस्ट किया गया है।

सैमसंग के इस स्मार्टफोन को कोई भी वेरिएंट अब तक Qualcomm Snapdragon 888 चिपसेट के साथ स्पॉट नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि सैमसंग का यह फोन दोनों Snapdragon 888 और Exynos 2100 चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है। रूमर्स की माने तो Samsung Galaxy S21 FE स्मार्टफोन को 12GB तक रैम और 256GB स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : OPPO Fold स्मार्टफोन का डिजाइन लॉन्च से पहले हुआ लीक, जानें क्या होंगी खूबियां
सैमसंग के इस फोन में 6.4-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz का होगा। इस फोन में 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा, जिसके साथ अल्ट्रा वाइड लेंस और डेप्थ सेंसर दिया जाएगा। सैमसंग के इस फोन में 4500mAh की बैटरी और फास्ट चार्जिंग दी जाएगी। यह भी पढ़ें : Motorola Edge 30 Ultra स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स लीक, Snapdragon 898 SoC, 12GB RAM और 144Hz डिस्प्ले के साथ होगा लॉन्च


















