Jio से भी धाकड़ है BSNL का ये 200 रुपये से कम कीमत वाला प्लान, ज्यादा डाटा के साथ मिलेंगे कई लाभ

Join Us icon

सरकारी की टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) काफी समय से अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए काफी समय से एक से बढ़कर एक प्लान पेश कर रहा है। इन्हीं प्लान के दम पर ही कंपनी इंडिया में मौजूद प्राइवेट टेलिकॉम कंपनियों को चुनौती पेश करती है। अगर आप BSNL यूजर हैं तो हम आपको आज BSNL का एक ऐसा प्लान बताने वाले हैं, जिसकी कीमत 200 रुपए से कम हैं। लेकिन, लाभ के मामले में यह Jio के प्रीपेड प्लान को भी पीछे छोड़ देता है। आइए आगे आपको BSNL के उस प्लान की जानकारी देते हैं जो कई लाभ के साथ आता है।

BSNL 187 रुपए वाला प्लान

अगर देखा जाए तो यह प्लान उन यूजर्स के लिए काफी अच्छा है जो एक महीने तक चलने वाले फायदों के साथ शॉर्ट-टर्म प्रीपेड प्लान की तलाश कर रहे हैं। हम बात कर रहे हैं बीएसएनएल 187 रुपए प्रीपेड प्लान की। इस प्लान में मिलने वाले लाभ की बात करें तो ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ ही डेली 2GB डाटा मिलता है। इसके अलावा ग्राहकों को प्रति दिन 100 एसएमएस का लाभ भी मिलता है। इसे भी पढ़ें: सब नंबर का चक्कर है! आलू वाले ने 2.4 लाख में खरीदा BSNL का VIP नंबर, अंदर देखें क्या है Mobile Number

bsnl-4g

इतना ही नहीं यह प्लान फ्री रिंगटोन्स का एक्सेस के साथ आता है। वहीं, इसी कीमत के आस-पास मिलने वाले जियो के 199 रुपए वाले प्लान की बात करें तो उसमें बीएसएनएल के प्लान से कम लाभ मिलते हैं। आइए आगे आपको एक बार जियो के 199 रुपए वाले प्लान में मिलने वाले लाभ की जानकारी देते हैं। इसे भी पढ़ें: BSNL का बंपर ऑफर, इन 2 प्लान में मिल रहा फुल टॉक-टाइम

लेटेस्ट वीडियो

Jio 199 रुपये का प्रीपेड प्लान

यह प्रीपेड प्लान 28 दिनों की वैधता के साथ 1.5GB दैनिक डेटा प्रदान करता है, जिससे कुल डेटा 42GB तक फैल जाता है। यह प्लान Jio से देश के किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल और JioTV, Jio Cinema, Jio News, Jio Security और Jio Cloud सहित Jio ऐप्स का एक्सेस देता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here