Jio vs Vi vs Airtel: 500 रुपए से कम में जानें किसका रिचार्ज है बेस्ट

Join Us icon

इस साल Disney+ Hotstar ने अपने प्लान को अपग्रेड किया था, जिसके बाद Airtel, Jio और Vi सहित दूसरी कंपनियों ने भी अपने प्रीपेड प्लान को अपग्रेड किया था जो Disney+ Hotstar लाभों के साथ आते थे। इन प्लान का फायदा यह है कि इनमें आप लाइव मैच के साथ ही लेटेस्ट कंटेंट देख सकते हैं। तीनों ही कंपनियों द्वारा डिज्नी हॉटस्टार सब्सक्रिप्शन वाले कई प्लान मौजूद हैं। लेकिन, हम आपको इन तीनों ही कंपनियों के 500 रुपए से कम वाले प्लान की जानकारी देने वाले हैं। आइए आगे जानते हैं इन प्रीपेड रिचार्ज के बारे में सबकुछ।

    • Rs 499 Jio prepaid pack: 499 रुपये के प्लान के साथ 28 दिन की वैलिडिटी दी जा रही। इसके अलावा लॉन्चिंग के समय इस प्लान में ग्राहकों को रोज 3 जीबी डाटा दिया जा रहा था। लेकिन, अब वेबसाइट पर इस प्लान की नई लिस्टिंग में 6GB एक्सट्रा डाटा मिलता देखा गया है। साथ ही इस प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉल (लोकल, नेशनल और रोमिंग) और 100 SMS प्रति दिन मिलेंगे।Reliance jio Phone vs jioPhone Next which is best to buy
    • Rs 499 Airtel prepaid pack: एयरटेल 499 रुपये के रिचार्ज प्लान में डिज्नी + हॉटस्टार मोबाइल की वार्षिक सदस्यता मुफ्त में मिलती है। इसके अलावा इस प्लान में 28 दिनों की वैधता के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ दैनिक डाटा और एसएमएस का लाभ मिलता है। इस पैक के साथ यूजर्स को डेली 3GB डाटा और रोजाना 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। ओटीटी लाभों की बात करें तो पैक 30 दिनों के लिए प्राइम वीडियो मोबाइल वर्जन के निःशुल्क टेस्टिंग, विंक म्यूजिक और एयरटेल एक्सस्ट्रीम प्रीमियम का लाभ देता है। अन्य लाभों में 3 महीने के लिए अपोलो 24|7 सर्कल, 1-वर्षीय शॉ अकादमी एक्सेस और FASTag पर 100 रुपये कैशबैक शामिल हैं।

airtel-vs-vi

    • Rs 501 Vi prepaid pack: एयरटेल और जियो से वीआई का यह प्लान 2 रुपए महंगा है। हालांकि, मिलने वाले लाभ लगभग एक जैसे ही हैं। अगर बात करें Vodafone Idea के 501 रुपए वाले प्लान की तो इसमें डिज्नी+ हॉटस्टार मोबाइल का एक साल का सब्सक्रिप्शन फ्री मिलता है। इसके साथ ही अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग का लाभ मिलता है। इतना ही नहीं रिचार्ज में यूजर्स को डेली 3जीबी डाटा और 100 फ्री एसएमएस ऑफर किए जा रहे हैं। इसके अलावा 28 दिन की वैलिडिटी वाले इस प्लान कंपनी की ओर से रात में बिना किसी कैपिंग के अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। इतना ही नहीं इस रिचार्ज में वीकेंड रोलओवर डाटा का लाभ भी मिल रहा है।

लेटेस्ट वीडियो

नोट: अगर मिलने वाले डाटा को देखा जाए तो जियो दूसरी कंपनियों से आगे निकलता दिखाई दे रहा है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here