ये कंपनी जल्द इंडिया में लॉन्च करेगी स्पेनिश Electric Scooter, 125km तक की मिलेगी रेंज

Join Us icon

इलेक्ट्रिक टू–व्हीलर मोबिलिटी प्लेटफार्म eBikego ने घोषणा की है कि उसने भारत में Torrot (स्पेनिश ऑटोमोटिव कंपनी) से Muvi इलेक्ट्रिक स्कूटर के निर्माण के लिए उत्पाद लाइसेंस अधिकार हासिल करने में कामयाबी हासिल कर ली है। इस स्कूटर को भारत में बेचा जाएगा, साथ ही दुनिया भर के बाजारों में निर्यात किया जाएगा। वहीं, कंपनी ने हाल ही में दिए एक बयान में कहा कि उसका लक्ष्य दुनिया भर के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार के 5% पर अपने निर्माण के साथ कब्जा करना है। इसके अलावा आपको बता दें कि मुवी इलेक्ट्रिक स्कूटर की अभी तक 30 हजार यूनिट बेंची जा चुकी है।

स्पेनिश Electric Scooter

कंपनी ने कहा कि वह भारत में Muvi के निर्माण का लाइसेंस पाकर खुश है। वहीं, eBikeGo के संस्थापक और सीईओ डॉ. इरफान खान ने कहा “हम भारत में प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय ऑटोमोटिव कंपनी लीडिंग इलेक्ट्रिक वाहनों में से एक, साथ ही हम Muvi के निर्माण का लाइसेंस प्राप्त करने के लिए बेहद खुश हैं। मुवी पहले से ही 12 देशों में काम कर रहा है और आपूर्ति के लिए किसी भी होमोलॉगेशन की आवश्यकता नहीं है। इन बाजारों में, वैश्विक उपस्थिति के रास्ते खोल रहे हैं।” इसे भी पढ़ें: 90 Km तक की रेंज के साथ आया ये स्टाइलिश Electric Scooter, इतनी है टॉप स्पीड

ebikego-rugged-g1

Muvi के इलेक्ट्रिक स्कूटर काफी हल्के और बैटरी से चलने वाले हैं। वहीं, इनका वजन केवल 83 किलोग्राम है और यह अपनी इलेक्ट्रिक मोटर से 4.1 CV (3 kW) बिजली का उत्पादन करने में सक्षम है जो एक नियमित 125 सीसी स्कूटर से बिजली उत्पादन के बराबर है। यह 60 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड मार सकता है और इको मोड में 100 किमी की कुल फुल-चार्ज रेंज को कवर कर सकता है। यह एक स्वैपेबल बैटरी का उपयोग करता है जिसे किसी भी बैटरी स्वैपिंग स्टेशन पर बदला जा सकता है। इसे भी पढ़ें: EV सेगमेंट में धूम मचाने को तैयार VIVO, जल्द आ सकता है कंपनी का पहला Electric Scooter और Bike
लेटेस्ट वीडियो

इस कंपनी के प्रोडक्ट की खास बात है कि यह एक आईओटी और एआई-सक्षम इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश करती है जो कनेक्टेड सुविधाओं के साथ आता है जिसे स्मार्टफोन एप्लिकेशन के माध्यम से मॉनिटर किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here