
इंडिया के साथ ही पूरे विश्व में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की डिमांड को देखते हुए सभी ऑटोमोबाइल कंपनियां अपने नए इलेक्ट्रिक वाहन को पेश करने की योजना बना रही हैं। वहीं, Vmoto और चीन स्थित Super Soco की इकाई Vmoto Soco Group ने EICMA 2021 में Vmoto फ्लीट कॉन्सेप्ट F01 को पेश कर दिया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को कंपनी ने B2B सेगमेंट के अंदर पेश किया है। इससे पहले कंपनी B2B कैटेगरी में VS1 इलेक्ट्रिक स्कूटर, VS2 लाइट व्हीकल और VS3 नाम का इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर को पेश कर चुकी है।
प्राइस
कंपनी ने इसकी उपलब्धता और कीमत के बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी साझा नहीं की है। उम्मीद की जा रही है कि SuperSoco CUx। इसे बर्ड ES1+ के नाम से सेल कर सकता है। वहीं, इसकी कीमत लगभग 50,000 रुपये (एक्स-शोरूम) होने की उम्मीद है।
रेंज और स्पीड
- कंपनी ने Vmoto फ्लीट कॉन्सेप्ट F01 में 2000-वाट इलेक्ट्रिक मोटर दी है।
- वहीं, यह स्कूटर एक बार फुल चार्ज करने पर 90 किमी तक की रेंज प्रदान करता है।
- साथ ही इसकी टॉप स्पीड 45 किमी प्रति घंटे तक की है।
- एक B2B सेगमेंट में आने के कारण कंपनी ने इसकी स्पीड को कम रखा है। वहीं चार्जिंग की बात करें तो इसे 100% तक चार्ज करने में लगभग 6 घंटे का समय लगता है।
डिजाइन
अगर बात करें Vmoto फ्लीट इलेक्ट्रिक स्कूटर F01 के डिजाइन की तो यह Vmoto फ्लीट कॉन्सेप्ट F01 को विशेष रूप से B2B परिवहन आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए बनाया गया है। इस स्कूटर के रियर पर मेटल का कैरियर दिया गया है, जिसमें ज्यादा से ज्यादा सामान को रखा जा सकता है। वहीं, इसमें एक हेडलैंप, यू-आकार का डीआरएल और एर्गोनॉमिक रूप से रखा हैंडलबार देखा जा सकता है। हैं। इसे भी पढ़ें: Ola Electric S1 और S1 Pro स्कूटर का ख़त्म होगा इंतज़ार, इस दिन से शुरू होगी डिलीवरी



















