
टेक वर्ल्ड में फोल्डेबल फोन की डिमांड को देखते हुए अब Nokia भी इस रेस में शामिल होने वाली है। लेकिन, नोकिया सबसे अलग कम कीमत में अपना फोल्डेबल फोन लाने पर काम कर रही है। दरअसल, हाल ही में नोकिया पावर यूजर रिपोर्ट में बताया गया है कि FCC (फेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन) प्लेटफॉर्म पर मॉडल नंबर TA-1398 के साथ Nokia N139DL फ्लिप फोन स्पॉट हुआ था। वहीं, अब पब्लिकेशन ने फोन की इमेज जारी की है। आइए आगे आपको फोल्डेबल फोन Nokia 2760 Flip 4G की लॉन्चिंग से पहले स्पेसिफिकेशन और डिवाइस की इमेज की जानकारी देते हैं।
Nokia 2760 Flip 4G
FCC लिस्टिंग के अनुसार Nokia 2760 Flip 4G moniker के साथ लॉन्च हो सकता है और यह KaiOS पर चलेगा। वहीं, रिपोर्ट के अनुसार, Tracfone पर आधिकारिक लिस्टिंग के माध्यम से Nokia 2760 Flip 4G की डिटेल सामने आई है। इसे भी पढ़ें: Nokia लॉन्च करेगी Samsung के चिपसेट पर चलने वाला स्मार्टफोन, साथ में मिलेगा लेटेस्ट Android 12

Nokia 2760 Flip 4G की स्पेसिफिकेशन्स
अगर बात करें फोन की स्पेसिफिकेशन्स की तो इसमें 1450mAh की बैटरी है जो 6.8 घंटे तक का टॉकटाइम और 13.7 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देती है। वहीं, Nokia 2760 Flip 4G में 5 मेगापिक्सल का रियर-फेसिंग कैमरा है। साथ ही फ्लिप फोन की अन्य फीचर्स में 4G, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, मल्टीमीडिया मैसेजिंग, हैंड्सफ्री स्पीकर, कलर डिस्प्ले, एमपी3 प्लेयर और टी4/एम4 हियरिंग एयर कम्पेटिबल (एचएसी) रेटिंग शामिल हैं। इसे भी पढ़ें: नोकिया ने किया नया धमाका, लॉन्च हुआ कम कीमत वाला सस्ता 5G Phone Nokia X100, चीनी ब्रांड्स को देगा टक्कर
Nokia 2760 Flip 4G का प्राइस
रिपोर्ट्स की मानें तो Nokia 2760 Flip 4G नोकिया 2720 4G की तरह हाइ प्राइस टैग के साथ आएगा, जिसका प्राइस $80 (लगभग 6081 रुपए) होगी। हालांकि, स्मार्टफोन कब लॉन्च होगा इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, उम्मीद की जा रही है कि जल्द डिवाइस मार्केट में दस्तक देगा।


















