OPPO Reno7 का इंतजार कर रहे फैन्स के लिए खुशखबरी, भारत में जल्द होगा लॉन्च

Join Us icon

OPPO ने हाल में Reno7 सीरीज के स्मार्टफोन चीन में लॉन्च किए थे। अब कंपनी इन्हें दूसरे देशों में लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। ओप्पो के ये स्मार्टफोन इंडियन मार्केट में जनवरी 2022 में लॉन्च किया जा सकता है। टिपस्टर मुकुल शर्मा ने OPPO Reno7 स्मार्टफोन को BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया है। इसके साथ ही ओप्पो के ये सीरीज IMDA सर्टिफिकेशन पर भी स्पॉट की गई है। ओप्पो के ये स्मार्टफोन सर्टिफिकेशन पास कर चुके हैं ऐसे में कंपनी जल्द ही भारत और दूसरे में पेश किया जा सकता है।

OPPO Reno7 के स्पेसिफिकेशन्स

OPPO Reno7 स्मार्टफोन में 6.43-इंच का Full HD+ OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। ओप्पो का यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 778G चिपसेट के साथ पेश किया गया है। ओप्पो का यह फोन 12GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। ओप्पो के इस फोन में 64MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही फोन में 8MP का अल्ट्रा वाइड लेंस और 2MP का मैक्रो कैमरा लेंस दिया गया है। ओप्पो रेनो 7 स्मार्टफोन में सेल्फी के लिए 32MP का कैमरा दिया गया है। इस फोन को कंपनी ने 4,500mAh बैटरी और फास्ट चार्जिंग के साथ चीन में लॉन्च किया है।

OPPO Reno7 Pro के स्पेसिफिकेशन्स

OPPO Reno7 Pro स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस फोन में 6.55-इंच का Full HD+ OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। ओप्पो का यह फोन MediaTek के फ्लैगशिप Dimensity 1200-Max चिपसेट के साथ पेश किया जाएगा। इस फोन में 4,500mAh की बैटरी और 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। यह भी पढ़ें : Xiaomi 11i HyperCharge भारत में इस कीमत पर होगा लॉन्च, सिर्फ 15 मिनट में होता है फुल चार्ज

कैमरा की बात करें तो फोन में 50MP Sony IMX766 प्राइमरी सेंसर के साथ 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2MP मैक्रो कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही फोन के फ्रंट में 32MP Sony IMX709 कैमरा सेंसर दिया गया है। ओप्पो के इस फोन में कूलिंग के लिए अल्ट्रा डेंस ग्रेफाइट सीट के साथ सुपरकंडक्टिंग वैक्यूम वीसी लिक्विड कूलिंग सिस्टम दिया गया है। इस फोन में X-एक्सिस लीनियर मोटर और डुअल स्पीकर भी दिया गया है। यह भी पढ़ें : OnePlus 10 Pro स्मार्टफोन 80W सुपर फास्ट चार्जिंग के साथ करेगा एंट्री, जानें क्या होंगी खूबियां

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here