Video: देखें कैसे इस लड़के ने Google से ली फिरकी, सवाल सुनकर Voice Assistant भी बोला!, गजब टोपीबाज है यार…

Join Us icon

इंडिया में इस समय Google का वॉयस असिस्टेंट (Voice Assistant) सर्विस काफी पॉप्यूलर है और इसके बारे में लगभग सभी जानते हैं। इस सर्विस का इस्तेमाल बच्चे तक बढ़ी ही आसानी से कर लेते हैं। दरअसल, इस फीचर में सिर्फ बोलकर कुछ भी सर्च किया जा सकता है इसलिए टाइपिंग मेंबिना ज्यादा समय बर्बाद किए गूगल असिस्टेंट से मदद ली जाती है। यह फीचर यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध है। लेकिन, इस फीचर की बात हम आज इसलिए कर रहे हैं क्योंकि सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसें एक लड़का गूगल Google Voice Assistant से ऐसा सवाल पुछता है कि वॉयस असिस्टेंट का सिर भी चकरा जाता है। वीडियो इतना मजेदार है कि आप भी इसे देख अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। आप नीचे इस वीडियो को देख भी सकते हैं।

वीडियो में देखें किस सवाल से चकराया गूगल असिस्टेंट का सिर

दरअसल, काफी समय से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो (Viral Video) में आप देखेंगे कि एक लड़के के हाथ में मोबाइल है। मोबाइ पर वह यूट्यूब ओपन कर एक गाना सर्च करना के लिए Voice Assistant का यूज करता है। लड़का माइक के ऑप्शन पर क्लिक गूगल से जो कहता है उसे सुनकर आप जोर-जोर से हंसने लगेंगे। दरअसल वह गूगल से कहता है, ‘चांदनी चांद से होता है सितारों से नहीं, मोहब्बत एक से होता है हजारों से नहीं, वो वाला वीडियो’। इतना लंबा सर्च सुनकर जहां गूगल का सिर चकरा गया होगा। वहीं, इसमें लड़के जिस मासूमियत से यह गाना सर्च कर रहा होता है वह आपको हंसाने के लिए काफी है। इसे भी पढ़ें: Vodafone Idea ने यूजर्स के जले पर फिर छिड़का नमक, अब इस रिचार्ज में कम कर दिया 100GB डाटा

यहां देखें वीडियो

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर मौजूद bhutni_ke_memes पेज ने शेयर किया हुआ है। फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं है कि यह वीडियो किस शहर का है। लेकिन, सिर्फ इस 23 सेकेंड के वीडियो को लोग सोशल मीडिया पर खूब पसंद कर रहे हैं। इसे अब तक कई लाइक और शेयर मिल चुके हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here