Vivo V23 हुआ इंडिया में लॉन्च, इसमें है 12GB RAM, 50MP Dual Selfie कैमरा और 44W Fast चार्जिंग

Join Us icon

Vivo V23 Series के तहत आज इंडिया में दो शानदार स्मार्टफोन लॉन्च हुए हैं। वीवो मोबाइल्स ने Vivo V23 और Vivo V23 Pro को भारतीय बाजार में उतार दिया है तथा ये दोनों ही 5G Phone बनकर इंडियन मार्केट में आए हैं। Vivo V23 Pro जहां 50MP Dual Selfie Camera, 108MP Rear Camera, Mediatek Dimensity 1200 चिपसेट 44W Fast Charging की ताकत से लैस है वहीं स्टाईलिश लुक और शानदार स्पेसिफिकेशन्स Vivo V23 5G की डिटेल्स आगे शेयर की गई है।

Vivo V23 5G की स्पेसिफिकेशन्स

वीवो वी23 5जी फोन को कंपनी की ओर से 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 2400 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.44 इंच की लार्ज डिसप्ले सपोर्ट करता है। फोन की स्क्रीन एमोलेड पैनल पर बनी है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। Vivo V23 Pro की तरह Vivo V23 भी नैरो साईज नॉच डिसप्ले सपोर्ट करता है जिसमें दो सेल्फी कैमरा सेंसर मौजूद है। यह भी पढ़ें : 50MP Dual Selfie कैमरा वाला Vivo V23 Pro 5G Phone इंडिया में हुआ लॉन्च, इसमें है 16GB RAM की ताकत

कैमरा की बात शुरू हो गई है तो फोटोग्राफी सेग्मेंट का भी जिक्र कर लेते हैं। Vivo V23 के फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर तथा एफ/2.28 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सुपर वाइड एंगल सेल्फी कैमरा दिया गया है। बैक पैनल पर मौजूद ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में एफ/1.89 अपर्चर वाला 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर मौजूद है।

Vivo V23 5G Phone सबसे नए एंडरॉयड 12 ओएस पर लॉन्च हुआ है जो फनटच ओएस 12 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 2.5गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ इस फोन में 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन पर बना मीडियाटेक डिमेनसिटी 920 चिपसेट दिया गया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए यह वीवो फोन एआरएम माली जी68 जीपीयू सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : Nokia ने चला बड़ा दांव, 6GB रैम और 5G की ताकत के साथ लॉन्च किए दो किफायती फोन

वीवो वी23 एक डुअल सिम फोन है जो 5जी और 4जी नेटवर्क पर काम करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां इस फोन में इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया वहीं साथ ही यह वीवो फोन फेस अनलॉक तकनीक से भी लैस है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए Vivo V23 में 4,200एमएएच की बैटरी दी गई है जो 44वॉट फ्लैश चार्ज तकनीक से लैस है।

Vivo V23 5G की कीमत

वीवो वी23 5जी फोन को इंडिया में दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। फोन के बेस वेरिएंट में 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसकी कीमत 29,990 रुपये है। इसी तरह Vivo V23 5G का बड़ा वेरिएंट 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है तथा इसका प्राइस 34,990 रुपये है। इस नए वीवो फोन को आने वाली 19 जनवरी से वीवो स्टोर्स तथा शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर खरीदा जा सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here