शानदार फीचर्स के साथ लो बजट में लॉन्च हुई Noise ColorFit Smartwatch, बुखार भी होगा सेकेंड्स में चेक

Join Us icon

मोबाइल एक्सेसरीज मार्केट में अपना नाम कर चुकी घरेलू कंपनी Noise ने इंडियन मार्केट में अपनी नई स्मार्टवॉच Noise ColorFit Caliber लॉन्च की है। कंपनी ने Noise ColorFit Caliber लो बजट कैटेगरी में पेश किया है। कम कीमत होने के बाद भी कंपनी ने इस स्मार्टवॉच में ढेर सारे फीचर्स दिए हैं जो आपको इंप्रेस करने के लिए काफी हैं। इस Smartwatch की खासियत की बात करें तो इसमें दी गई बैटरी का बैकअप 15 दिनों मिलेगा। साथ ही Noise की इस स्मार्टवॉच की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह बॉडी टेंपरेचर के बारे में भी जानकारी देती है। आइए आगे आपको इस वॉच की कीमत और फुल स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी देते हैं।

Noise ColorFit Caliber का प्राइस

Noise ColorFit Caliber को कंपनी ने लॉन्चिंग ऑफर के तहत 1,999 रुपये सेल करने का फैसला लिया है। इस वॉच को Flipkart पर एक्सक्लूसिव खरीदा जा सकता है। वहीं, इसकी बिक्री आज यानी 6 जनवरी से होगवॉच को ब्लैक, ब्लू, ग्रीन, रेड और व्हाइट कलर में खरीदा जा सकेगा। इसे भी पढ़ें: Minix Hawk Smartwatch Review: किफायती प्राइस में आने वाली ये स्मार्टवॉच रखेगी आपकी हेल्थ का ख्याल

noise-colorfit-caliber-1

Noise ColorFit Caliber के स्पेसिफिकेशन्स

Noise ColorFit Caliber के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 1.69 इंच की TFT डिसप्ले दिया गया है, जिसका रिजोल्यूशन 240×280 पिक्सल है। साथ ही वॉच में ब्लड ऑक्सीजन ट्रैक करने के लिए SpO2 सेंसर और 24×7 हार्ट रेट मॉनिटरिंग वाला फीचर है। इसके साथ इसमें स्ट्रेस ट्रैकिंग और स्लीप मॉनिटरिंग जैसी गतिविधियों को ट्रैक करने की सुविधा मिलेगी। इसे भी पढ़ें: Best Smartwatch with SpO2 : फिटनेस के साथ हेल्थ का रखेंगे ख्याल, ये हैं SpO2 सेंसर के साथ आने वाले बेस्ट फिटनेस ट्रैकर

लेटेस्ट वीडियो

साथ ही Noise ColorFit Caliber के साथ 60 स्पोर्ट्स मोड मिलेंगे। इसके अलावा इस वॉच को वाटर रेसिस्टेंट के लिए IP68 की रेटिंग मिली है। Noise का दावा है कि इसके साथ 150 कस्टमाइजेबल और क्लाउड वॉच फेसेज मिलेंगी। वॉच के साथ सिलिकॉन स्ट्रैप मिलेगी। फोन पर आने वाली सभी नोटिफिकेशन इस वॉच पर मिलेंगी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here