
Lenovo अपने Legion ब्रांड के तहत गेमिंग स्मार्टफ़ोन और लैपटॉप लॉन्च करता है। लेनोवो पिछले कुछ दिनों से एंड्रॉयड पर आधारित दो गेमिंग स्मार्टफोन को टेस्ट कर रहा है। लेनोवो के अपकमिंग गेमिंग स्मार्टफोन को मार्केट में Legion Y90 और Legion Y700 नाम से मार्केट में पेश किए जाने हैं। लेनोवो ने चाइनीज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें लेनोवो के अपकमिंग Legion Y90 की झलक देखने को मिलती है। फ़िलहाल लेनोवो ने इन दोनों गेमिंग स्मार्टफ़ोन के लॉन्च को बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
Lenovo के ऑफिशियल Weibo अकाउंड से शेयर किए गए टीजर वीडियो में Lenovo के अपकमिंग गेमिंग स्मार्टफोन Legion Y90 की पहली झलक देखने को मिलती है। इस टीज़र वीडियो से पता चलता है कि लेनोवो का अपकमिंग गेमिंग स्मार्टफ़ोन का डिजाइन Lenovo Legion Phone Duel 2 की तरह होगा। यह गेमिंग स्मार्टफोन कर्व ग्लास और मैटल फ्रेम के पेश किया जाएगा।

इस वीडियो को देखें तो फ़ोन में डुअल रियर कैमरा दिया जाएगा जो फ़ोन के बैक पैनल में बीच में दिया गया है। इसके साथ ही फ़ोन के बीच में थर्मल मैनेजमेंट के लिए वेंट दिए जागें। इसके साथ ही इस गेमिंग स्मार्टफोन में Y शेप का RGB लाइट और LED फ्लैश के साथ-साथ LEGION की ब्रांडिंग दी जाएगी। फ्रंट डिजाइन की बात करें तो इसमें कुछ भी खास नहीं है। टॉप बैजल में फ्रंट कैमरा और ईयरपीस स्पीकर दिया जाएगा। फोन में फ्लैट डिस्प्ले दी जाएगी जो कॉर्नर से राउंड शेप में आती है।

इसके साथ ही इस फ़ोन में पावर बटन और टॉप फ़्रेम में दिए सेकेंडरी माइक्रोफोन के पास दो और वेंटिलेटर दिए गए हैं। इसके साथ ही फ़ोन में दो USB Type-C पोर्ट दिए जाएंगे। ये फोर्ट फोन के लेफ्ट फ्रेम और बॉटम में होंगे। इसके साथ ही लेफ्ट फ्रेम में वॉल्यूम बटन और सिम ट्रे दिया गया है। फोन के बॉटम में प्राइमरी माइक्रोफोन भी दिया गया है। यह भी पढ़ें : ओप्पो का यूजर्स न्यू ईयर गिफ्ट – OPPO A54 की कीमत में हुई जबरदस्त कटौती, जानें क्या हैं नए दाम

लीक रिपोर्ट्स की माने तो Lenovo Y90 गेमिंग स्मार्टफोन में 6.92-इंच का HDR-इनेबल Samsung E4 AMOLED डिस्प्ले दिया है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 144Hz और टच सैंप्लिंग रेट 720Hz है। यह गेमिंग स्मार्टफोन लो ब्लू लाइट इमिशन मोड के साथ आता है। यह गेमिंग स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 888 SoC के साथ पेश किया जा सकता है। इस फोन में LPDDR5 RAM, UFS 3.1 स्टोरेज और Double Engine Air Cooling टेक्नोलॉजी दी गई है। यह भी पढ़ें : Moto Edge X30 की भारत में जल्द होगी एंट्री, सबसे पावरफुल Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर से है लैस
लेटेस्ट वीडियो : 2022 में लॉन्च होंगे ये स्मार्टफ़ोन
News Source – GizmoChina





















