
हमारे देश में पहले से ही ‘जुगाड़’ का जमकर इस्तेमाल किया जाता रहा है। जुगाड़ का इस्तेमाल कर लोग ऐसी-ऐसी चीजें बना देते हैं, जिसे देखकर देश ही नहीं दुनिया के लोग भी हैरान रह जाते हैं। कई बार तो बड़े-बड़े दिग्गज भी चौंक जाते हैं। इसी तरह के जुगाड़ से मुंबई के खंडा कॉलोनी निवासी उमेश श्रीपत ने अपनी आम साइकिल को Electric Cycle में बदल दिया।आइए आगे जानते हैं कि इसके लिए उन्होंने कितने पैसे खर्च किए और यह साइकिल अब कितनी रेंज देती है।
Electric Cycle
दरअसल, अमेश को पहले अपनी आम साइकिल से से सीबीडी बेलापुर में अपने ऑफिस तक पहुंचने के लिए 10 km की यात्रा डेली करनी होती थी, जिसमें उन्हें लगभग 40 मिनट का समय लगता था। इसी परेशानी को हल करने और समय की बचत करने के लिए उन्होंने अपने दिमाग का इस्तेमाल कर आम साइकिल को इलेक्ट्रिक रूप दिया, जिसके बाद वह अब इलेक्ट्रिक साइकिल से उसी दूरी को केवल 24 मिनट में तय कर लेते हैं। इसे भी पढ़ें: 80 KM की रेंज के साथ लॉन्च हुई स्टाइलिश लुक वाली ये Electric Cycle, सिर्फ 999 रुपए में करें बुक

उमेश महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (MSEDCL) में नौकरी करते हैं और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने अपनी हेल्थ को ध्यान में रखते हुए ऑफिस तक जाने के लिए साइकिल को चुना। लेकिन, अक्सर सार्किल से ऑफिस पहुंचने में काफी समय लगता और संघर्ष करना पड़ता। इससे परेशान होकर उन्होंने अपनी साइकिल को इलेक्ट्रिक साइकिल में बदल दिया। अब वह अपनी हेल्थ का ध्यान रखते हुए जब चाहें पैडल से और जब चाहें इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल कर साइकिल चलाते हैं।
35,000 रुपए में बनाई इलेक्ट्रिक साइकिल
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उमेश ने वर्ष 2020 की पहली छमाही में मैंने एक DC बैटरी, इलेक्ट्रिक मोटर, एक्सेलेरेटर व अन्य आवश्यक सामान खरीदने के लिए लगभग 35,000 रुपये खर्च किए। लगभग दो महीने की मेहनत कर उमेश ने इन चीजों का इस्तेमाल कर अपनी आम साइकिल को आखिरकार एक इलेक्ट्रिक साइकिल में बदल ही दिया। इसे भी पढ़ें: लॉन्च हो गई दमदार बैटरी वाली 2 लो बजट Electric Cycle, मात्र 6 पैसे में चलेगी 1Km
लेटेस्ट वीडियो
8 रुपए में देती है 50 KM की रेंज
उमेश के अनुसार बैटरी को चार्ज करने में केवल दो यूनिट बिजली लगती है और इसकी लागत लगभग 8 रुपए है। इसलिए केवल 8 रुपये खर्च करके मैं इस साइकिल पर 50 km तक की यात्रा करते हैं। इसके अलावा इस साइकिल की टॉप स्पीड लगभग 25 km प्रति घंटा है।


















