
इलेक्ट्रिक बाइक और स्कूटर के साथ ही ग्राहक ई-साइकिल को भी खूब पसंद कर रहे हैं। वहीं, इसी को देखते हुए चेन्नई स्थित Voltrix Mobility ने ई-साइकिल सेगमेंट में प्रवेश करते हुए ऑफिस कम्यूटर साइकिल ‘Tresor e-cycle’ को लॉन्च कर दिया है। इस साइकिल को स्टाइलिश लुक के साथ पेश किया गया है। वहीं, अगर आपका ऑफिस घर से पास है तो इस साइकिल से डेली कम्यूट किया जा सकता है। आइए आगे आपको कंपनी की प्लानिंग के साथ ही इस Electric Cycle कीमत, टॉप स्पीड और रेंज की जानकारी देते हैं।
कंपनी का प्लान
इस ई-साइकिल को लॉन्च करने के बाद कंपनी काफी लंबी प्लानिंग कर रही है। बताया जा रहा है कि कंपनी आने वाले 6 महीने में 2 और प्रोडेक्ट पेश कर सकती है। हालांकि, प्रोडक्ट्स क्या होंगे इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, माना जा रहा है कि कंपनी ज्यादा से ज्यादा प्रोडक्ट पेश कर इस सेग्मेंट में भी अपनी पहुंच बड़ा सके। कंपनी 2024 तक 4-5 प्रतिशत मार्किट शेयर हासिल करना चाहती है। इसे भी पढ़ें: इंडिया में लॉन्च हुई यह शानदार Electric Cycle, सिंगल चार्ज में चलेगी 30 किलोमीटर
प्राइस और प्री-बुकिंग
कंपनी ने Tresor e-cycle को 55,999 रुपए की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया है। वहीं, ‘ट्रेसर’ को सिर्फ 999 रुपये की कीमत पर बुक किया जा सकता है। इसकी डिलीवरी इस महीने के आखिर में हो सकती है। वहीं, लॉन्च के मौके पर वोल्ट्रिक्स मोबिलिटी के फाउंडर और सीईओ विवेक एम पलानीवासन ने कहा कि हमारे देश को एक स्वस्थ ‘युवा भारत’ बनाने के लिए इलेक्ट्रिक से चलने वाली साइकिलों की बहुत आवश्यकता है।
टॉप स्पीड और रेंज
इस Electric Cycle में कंपनी ने 250-वाट की मोटर रिमूवेबल लिथियम-आयन बैटरी दी है। इस बैटरी को एक बार चार्ज करने पर 60-80 किमी की रेंज मिलती है। वहीं, इसकी टॉप स्पीड 25 किलोमीटर प्रति घंटे की है। इसे भी पढ़ें: लॉन्च हो गई दमदार बैटरी वाली 2 लो बजट Electric Cycle, मात्र 6 पैसे में चलेगी 1Km
वोल्ट्रिक्स ट्रेजर के लॉन्च के दौरान कंपनी के संस्थापक और सीटीओ शक्तिविग्नेश्वर आर ने कहा कि यह कंपनी का पहला प्रोडक्ट है और इसे विशेष रूप से ऑफिस जाने वालों के लिए डिजाइन और बनाया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि 16 से 20 किमी प्रति घंटे के बीच शहरी आवागमन की औसत गति के साथ, ट्रेजर से सवारों को किसी के स्थान तक तेजी से पहुंचने में मदद करेगी। इसके अलावा शक्तिविग्नेश्वर आर ने आगे कहा, “हम अगले छह महीनों में अलग-अलग ग्राहक प्रोफाइल को पूरा करने वाले दो और प्रोडक्ट लॉन्च करेंगे।”



















