
भारत संचार निगम लिमिटेड यानी BSNL ने साल 2022 की शुरूआत अपने ग्राहकों को नए साल का तोहफा देते हुए 90 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी पूरी तरह मुफ्त में ऑफर करने का ऐलान किया था। बीएसएनएल ने यह ऑफर PV2399 Mobile Recharge Plan यानी 2399 रुपए वाले प्लान के साथ पेश किया था। हालांकि, इस ऑफर की लास्ट डेट 15 जनवरी थी जो कि अब खत्म हो चुकी है। वहीं, अब ग्राहकों को डबल खुशी देते हुए कंपनी ने इस प्लान पर मिलने वाले एक्स्ट्रा वैलिडिटी ऑफर को फिर पेश कर दिया है। हालांकि, इस बार कंपनी की ओर से 90 दिन की जगह 75 दिन की एक्स्ट्रा वैधता ऑफर की जा रही है। आइए आगे आपको इस ऑफर व प्लान के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं।
क्या है ऑफर
बीएसएनएल राजस्थान के ट्विटर हैंडल से इस ऑफर की जानकारी दी गई है। दरअसल, इस साल देश द्वारा मनाए जाने वाले 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर PV2399 Mobile Recharge Plan यानी 2399 रुपए वाले प्लान के साथ 75 दिन की वैधता एक्स्ट्रा बिना किसी कीमत के ऑफर की जा रही है। हालांकि, ट्विट में यह साफ नहीं है कि यह ऑफर पूरे देशभर में लागू है या सिर्फ राजस्थान के लिए है। इसे भी पढ़ें: 151 रुपये में 40GB Data और 28 Days Validity देकर BSNL ने छुड़ाए सभी के छक्के, Jio, Airtel और Vi भी हुई हैरान
Avail #BSNL special #offers
75 days extra validity on #BSNL_PV2399
3GB/Day data + U/L local/STD calls for 440 Days
Recharge online https://t.co/3nvNj8KshP OR
BSNL Selfcare App https://t.co/yRKjVtxmB4
#DigitalIndia #AzadiKaAmritMahotsav #Business #WorkFromHome #OnlineClasses pic.twitter.com/zo4yNeBP35— BSNL_RAJASTHAN #StayHomeStaySafe (@BSNL_RJ) January 18, 2022
BSNL Free Offer
2399 रुपए वाला यह प्लान एक साल यानी 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है लेकिन ऑफर के तहत इस प्लान में यूजर्स को 75 दिनों की अतिरिक्त वैधता मिलेगी। बीएसएनएल कंपनी के मोबाइल उपभोक्ता समान कीमत पर 365 दिन + 75 दिन यानी 440 दिनों की वैलिडिटी का लाभ उठा सकते हैं। यह ऑफर 31 जनवरी तक के लिए लागू है।

BSNL का 2399 रुपए प्लान
बीएसएनएल के 2399 रुपए वाले इस प्लान की बात करें तो इस रिचार्ज प्लान को कंपनी ने सिर्फ प्रीपेड ग्राहकों के लिए ही पेश किया हुआ है। इस प्लान के तहत उपभोक्ताओं को हर दिन 3 जीबी इंटरनेट डाटा प्राप्त होता है। यानी बीएसएनएल यूजर्स प्लान में 440 दिन में कुल 1320 जीबी डाटा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे भी पढ़ें: 90 दिन प्लान, Jio-Airtel से हर मामले में बेस्ट है BSNL
लेटेस्ट वीडियो
डाटा के साथ ही बीएसएनएल अपने यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा प्रदान करती है। यह कॉलिंग लोकल व एसटीडी सभी नंबरों पर फ्री रहती है तथा किसी भी नेटवर्क पर इस यूज़ पूरी तरह से मुफ्त किया जा सकता है। वहीं अन्य बेनिफिट्स की बात करें तो ओटीटी का फायदा देते हुए कंपनी अपने प्लान में इरोज़ नाउ का भी फ्री सब्सक्रिप्शन प्रदान करती है।









