Realme 9 Pro Plus स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स और डिजाइन हुए लीक, जानें क्या होंगी खासियत

Join Us icon

Realme भारत में जल्द ही अपनी अगली नंबर सीरीज के स्मार्टफोन लॉन्च करेगा। हालांकि कंपनी पहले ही Realme 9i स्मार्टफोन को लॉन्च कर चुका है। कंपनी इस सीरीज के दो और स्मार्टफोन लॉन्च करेगा। खबरों की माने तो कंपनी फरवरी 2022 में इस सीरीज के दो स्मार्टफोन Realme 9 Pro और Realme 9 Pro+ को भारत में लॉन्च कर सकता है। रियलमी ने फिलहाल इस स्मार्टफोन के इंडिया लॉन्च को कंफर्म नहीं किया है। इस बीच Realme 9 Pro+ स्मार्टफ़ोन के स्पेसिफिकेशन्स और डिज़ाइन रेंडर लीक हो गए हैं।

MySmartPrix ने टिपस्टर OnLeaks के साथ मिल कर अपमिंग Realme 9 Pro+ स्मार्टफोन के डिजाइन और रेंडर शेयर किए हैं। इसके साथ ही इस रिपोर्ट में अपकमिंग स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स भी शेयर किए गए हैं। यहां हम आपको Realme 9 Pro+ स्मार्टफोन के डिजाइन, स्पेसिफिकेशन्स और दूसरी डिटेल्स के बारे में बता रहे हैं।

Realme 9 Pro+ का डिजाइन

Realme 9 Pro+ इस सीरीज का सबसे प्रीमिमय स्मार्टफोन है। रियलमी का यह स्मार्टफोन अगले महीने लॉन्च हो सकता है। MySmartPrix ने अपनी रिपोर्ट् में बताया है कि यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ पेश किया जाएगा। रियलमी के इस स्मार्टफोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। Realme 9 Pro+ स्मार्टफोन के प्राइमरी कैमरा के साथ 8MP अल्ट्रावाइड लेंस और 2MP मैक्रो कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। रियलमी के इस फ़ोन में 16MP का फ़्रंट कैमरा सेंसर दिया जा सकता है।

realme-9-pro-plus

इस फ़ोन के दाएं ओर पावर बटन दिया जाए और बाएं वॉल्यूम बटन दिए जाएंगे। फ़ोन के फ़्रंट में सेल्फ़ी कैमरा के लिए पंच होल कटआउट दिया जाएगा। रिपोर्ट्स की माने तो रियलमी के इस फोन में 6.43-इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा। डिस्प्ले फ्लैट है जिसके चारों ओर पतले बैजल दिए जाएंगे। इसके साथ ही रियलमी के इस फोन में 90Hz का डिस्प्ले दिया जा सकता है।

रियलमी का यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 920 SoC के साथ पेश किया जा सकता है। रियलमी के इस फोन में 8GB तक की रैम और 256GB की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है। रियलमी के इस फोन में 4500 mAh की बैटरी और फास्ट चार्जिंग दी जा सकती है। रिपोर्ट्स की माने तो 9 Pro स्मार्टफोन में 33W फास्ट चार्जिंग और Pro+ मॉडल में 50W फ़ास्ट चार्जिंग दी जा सकती है। यह भी पढ़ें : iPhone SE 5G मॉडल जल्द करेगा एंट्री, लॉन्च डेट और डिजाइन से लेकर स्पेसिफिकेशन्स आए सामने

रियलमी का यह स्मार्टफोन तीन कलर – मिडनाइट ब्लैक, अरौरा ग्रीन और सनराइज ब्लू कलर में पेश किया जा सकता है। रियलमी का यह स्मार्टफोन Android 12 पर आधारित ColorOS 12 पर रन करेगा। यह भी पढ़ें : Redmi L19 सीरीज के स्मार्टफोन जल्द करेंगे एंट्री, मिलेगा Xiaomi 12 की तरह प्रीमिमय डिजाइन और LCD डिस्प्ले

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here