150KM की रेंज के साथ अब ये देसी कंपनी ला रही नई Electric Bike, साथ लॉन्च होगा E-Scooter

Join Us icon

इलेक्ट्रिक वाहन की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए इलेक्ट्रिक वाहन मेकर Hop Electric ने ऐलान किया है कि कंपनी एक हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल लॉन्च करने जा रही है, जिसका नाम Hop OXO होगा। इतना ही नहीं इस हई-स्पीड Electric Bike के साथ ही कंपनी अपने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर को भी पेश करने वाली है।दरअसल, जयपुर बेस्ड ईवी कंपनी Hop Electric ने अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए नई इलेक्ट्रिक बाइक को Hop OXO के नाम से लॉन्च करने वाली है। साथ ही EV कंपनी अपने पहले से मौजूद LYF इलेक्ट्रिक स्कूटर का अगला अपग्रेड भी डेवलप कर रही है, जो ग्राहकों को 125 किमी की रेंज की ऑफर कर सकता है।

PTI की खबर के अनुसार हॉप इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के सह-संस्थापक और सीईओ केतन मेहता ने कहा कि जैसे-जैसे इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग बढ़ रही है, युवा अधिक प्रीमियम ऑप्शन की तलाश कर रहे हैं। मेहता ने कहा, “इसी बात को ध्यान में रखते हुए, हम जल्द ही अपनी पहली ई-बाइक हॉप ओएक्सओ और एक हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने जा रहे हैं।”

hop-lyf-electric-scooter

कंपनी ने बताया है कि इलेक्ट्रिक बाइक की लॉन्च डेट का खुलासा जल्द ही किया जाएगा। लेकिन, उससे पहले हॉप इलेक्ट्रिक कंपनी का दावा है कि उसकी पहली बाइक में स्टाइल, कंफर्ट, परफॉर्मेंस और रेंज का खास खयाल रखा जाएगा। साथ ही वेबसाइट पर सामने आए डिजाइन के अनुसार Hop e-bike को स्पोर्टी डिजाइन के साथ ही अग्रेसिव फ्रंट फेसिया और स्लीक बॉडी पैनल्स के साथ पेश किया जाएगा। इसके फ्रंट में स्टैंडर्ड टेलिस्कोपिक फॉर्क्स और रियर में डुअल शॉक अब्जॉर्बर मिलेंगे। इसकी दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक सेटअप होगा। हालांकि, अभी तक कंपनी के अपकमिंग इलेक्ट्रिक स्क्टूर की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

लेटेस्ट वीडियो

इसके अलावा HOP अब पूरे भारत में 12 राज्यों में 54 एक्सक्लूसिव एक्सपीरियंस सेंटर हैं। कंपनी का प्लान है इस साल भी पूरे भारत में अपनी पहुंच बढ़ाने का है। कंपनी 2022 में 300 से अधिक शहरों में रिटेल उपस्थिति दर्ज करने की योजना बना रही है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here