भारत में जल्द लॉन्च होंगे सस्ते iPhone और iPad, Apple शुरू की टेस्टिंग, जानें क्या होगी कीमत और खूबियां

Join Us icon

Apple को लेकर खबरें हैं कि कंपनी जल्द ही भारत में नया बजट iPhone मॉडल लॉन्च कर सकता है। 91mobiles को इंडस्ट्री सूत्रों के हवाले से पता चलता है कि Apple भारत में iPad के दो नए मॉडल भी लॉन्च कर सकता है। कंपनी ने इन्हें इंपोर्ट करते हुए टेस्टिंग भी शुरू कर दी है। नई जानकारी के माने तो ऐप्पल भारत में आने वाले दिनों में iPhone SE 3, नया iPad Air, और बजट iPad मॉडल लॉन्च कर सकता है। खबरों की माने तो एप्पल भारत में iPhone SE 3 को मार्च या अप्रैल महीने में लॉन्च कर सकता है।

जल्द लॉन्च होंगे सस्ते iPhone और iPad

अपकमिंग बजट iPhone मॉडल जिसे टेस्टिंग के लिए इंपोर्ट किया गया है उनका मॉडल नंबर A2595, A2783, औ A2784 है। इस कीमत को लेकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह 300 डॉलर (करीब 23,000 रुपये) हो सकती है। फिलहाल इस स्मार्टफोन को मार्केट में किस नाम से पेश किया जाएगा। इसे लेकर कोई जानकारी नहीं है। पिछले काफी समय से अटकलें लगाई जा रही हैं कि इसे मार्केट में iPhone SE 3 के नाम से पेश किया जा सकता है।

iPhone SE 3 डिजाइन

iPhone SE 3

रिपोर्ट्स की माने तो iPhone SE 3 स्मार्टफोन का डिजाइन पिछले साल के iPhone SE 2 जैसा ही होगा। इसमें 4.7-इंच का डिस्प्ले, थिक बैजल और टच आईडी सेंसर दिया जाएगा। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स का यह भी कहना है कि इसका डिजाइन iPhone XR की तरह होगा, जिसमें नॉच दी जा सकती है। फोन का साइज 138.4 x 67.3 x 7.3mm (8.2mm कैमरा बंप के साथ) होगा। एप्पल का यह फोन A14 Bionic या लेटेस्ट A15 Bionic चिपसेट और 5G कनेक्टिविटी के साथ पेश किया जा सकता है।

नए iPad भी होंगे लॉन्च

Apple ने iPhone के साथ साथ दो नए iPads भी इंपोर्ट किए हैं। इनमें मॉडल नंबर A2588 और A2589 के साथ iPad Air शामिल है। इसकी कीमत 500-700 डॉलर (क़रीब 37,500 से 52,300 रुपये) तक हो सकती है। इसके साथ ही ऐप्पल भारत में बजट आईपैड भी लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी के अफोर्डेबल आईपैड की कीमत करीब 300 डॉलर (करीब 22,500 रुपये) तक हो सकती है। कंपनी के बजट आईपैड जिनकी वह टेस्टिंग कर रहा है उनका मॉडल नंबर A2757 और A2761 है।

iPhone SE 3 की बताई जा रही क़ीमतें फ़िलहाल फ़ाइनल नहीं हैं। इसके साथ ही अपकमिंग iPad Air और बजट iPad की कीमत भी कुछ अलग हो सकती है। ऊपर बताई गई कीमतें सिर्फ एप्पल के अपकमिंग प्रोडक्ट प्राइस सेगमेंट के बारे में हिंट देती हैं। यह भी पढ़ें : Amazon India से मंगावाई 50,999 रुपये की Apple Watch Series 7, कस्टमर को मिली फर्जी चाइनीज स्मार्टवॉच

ऐप्पल के अपकमिंग प्रोडक्ट्स को लेकर रूमर्स लॉन्च तक सामने आते रहेंगे। बताया जा रहा है कि ऐप्पल मार्च या अप्रैल महीने लॉन्च इवेंट आयोजित कर सकता है। संभव है कि आने वाले दिनों में एप्पल के अपकमिंग iPhone SE 3, iPad Air और iPad के बारे में जानकारी मिल सकती है। यह भी पढ़ें : लोगों को पसंद आए Made In India गैजेट्स, देसी कंपनियों ने 75 प्रतिशत मार्केट पर कब्जा कर ड्रैगन को चटाई धूल

लेटेस्ट वीडियो : OnePlus 9RT की पहली झलक

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here