
Redmi K50 सीरीज के लॉन्च डेट पर मोहर लग गई है। कंपनी ने सोशल मीडिया साइट Weibo पर एक पोस्टर शेयर कर बताया है कि रेडमी के 50 सीरीज के स्मार्टफोन 16 फरवरी को लॉन्च किए जाएंगे। रेडमी ने जो पोस्ट शेयर किया है उससे Redmi K50 सीरीज के स्मार्टफोन्स की एक झलक देखने को मिलती है। पोस्टर को देखने से लगता है कि कंपनी ने अपकमिंग गेमिंग स्मार्टफ़ोन Redmi K50 Gaming Edition को टीज किया है।
पोस्टर में दिख रहे स्मार्टफ़ोन के रियर पैनल में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। कैमरा मॉड्यूल के चारों ओर RGB लाइटिंग दी गई है। इसके साथ ही इस स्मार्टफोन में मैकेनिकल ट्रिगर बटन दिखाई दे रहे हैं, जिससे पता चलता है कि यह एक गेमिंग स्मार्टफोन हो सकता है। कुल मिलाकर डिजाइन से पता चलता है कि Redmi K50 Gaming Edition स्मार्टफोन पिछले साल लॉन्च किए Redmi K40 Gaming Edition का सक्सेसर होगा।

Redmi K50 सीरीज के बारे में बताया जा रहा है कि इसके चार स्मार्टफोन – Redmi K50, K50 Pro, K50 Pro+, और K50 Gaming Edition हो सकते हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि शाओमी के अपकमिंग स्मार्टफोन के मॉडल नंबर – 22021211RC, 22041211AC, 22011211C, और 21121210C होंगे। बताया जा रहा है कि रेडमी के ये स्मार्टफोन Dimensity 8000, Snapdragon 870, Dimensity 9000, और Snapdragon 8 Gen 1 से लैस होंगे। फिलहाल यह कंफर्म नहीं है कि चारों स्मार्टफोन एक साथ लॉन्च होंगे।
Redmi K50 Gaming Edition स्पेसिफिकेशन्स (लीक)
Redmi K50 Gaming Edition स्मार्टफोन के बारे में बताया जा रहा है कि इसका आकार 162 x 76.8 x 8.45mm और भार 210 ग्राम हो सकता है। इसके साथ ही रेडमी के अपकमिंग गेमिंग स्मार्टफोन में 6.67-इंच का OLED QHD+ डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसका रिफ्रेश रेट हाई होगा। सेल्फी के लिए फोन में 16-मेगापिक्सल का सेंसर होगा। इस फोन का ट्रिपल रियर कैमरासेटअप 64MP + 13MP + 2MP दिया गया है। इस फोन में साइड फेसिंग फ़िंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।
रेडमी का यह गेमिंग स्मार्टफोन Snapdragon 8 Gen 1 चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है, जिसमें 4,700mAh की बैटरी के साथ 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है। इसके साथ ही रेडमी के इस फोन में अल्ट्रावाइड बैंड सपोर्ट, X एक्सिस लीनियर मोटर और JBL डुअल स्पीकर दिए जा सकते हैं। यह भी पढ़ें : OnePlus TV Y1S सीरीज के डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स से उठा पर्दा, जानें क्या होंगी खूबियां





















