Samsung Galaxy S22 और Galaxy S22 Ultra स्मार्टफोन के भारत में लॉन्च से पहले कीमत हुई लीक

मसंग ने Galaxy S22 सीरीज के तीन स्मार्टफोन - Galaxy S22, Galaxy S22 Plus और Galaxy S22 Ultra को लॉन्च किए हैं।

Join Us icon

Samsung ने ग्लोबल मार्केट में अपनी लेटेस्ट फ्लैगशिप Galaxy S22 सीरीज को लॉन्च कर दिया है। सैमसंग ने Galaxy S22 सीरीज के तीन स्मार्टफोन – Galaxy S22, Galaxy S22 Plus और Galaxy S22 Ultra को लॉन्च किया है। सैमसंग जल्द ही तीनों स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च होने हैं। Galaxy S22 सीरीज के इंडिया कीमत और उपलब्धता को लेकर फिलहाल सैमसंग ने कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया है। रिपोर्ट्स की माने तो सैमसंग के तीनों स्मार्टफोन 11 मार्च को लॉन्च किए जा सकते हैं। MySmartPrice ने सैमसंग के गैलेक्सी एस 22 सीरीज के तीनों स्मार्टफोन की इंडिया में क़ीमत को लेकर जानकारी शेयर की है।

Samsung Galaxy S22 की कीमत

मायस्मार्टप्राइस ने अपने रिटेल सोर्स के हवाले से भारत में लॉन्च के लिए तैयार Samsung Galaxy S22 और Galaxy S22 Ultra स्मार्टफोन की कीमत के बारे में बताया है। भारत में Galaxy S22 की शुरुआती कीमत 69,900 रुपये हो सकती है। Samsung के प्रीमिमय Galaxy S22 Ultra स्मार्टफोन की शुरुआती क़ीमत 1,09,900 रुपये हो सकती है।

samsung-galaxy-s22-and-s22-plus-5g7

इससे पहले टिपस्टर इशान अग्रवाल ने दावा किया था कि सैमसंग भारत में Galaxy S22 और Galaxy S22 Plus को वेरिएंट्स – 8GB रैम + 128GB स्टोरेज और 8GB रैम + 256GB स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। सैमसंग का यह फोन तीन कलर ब्लैक, व्हाइट और ग्रीन में पेश किया जाएगा। यह भी पढ़ें : Realme Narzo 50 स्मार्टफोन की बिक्री Amazon पर होगी, 50MP ट्रिपल रियर कैमरा से उठा पर्दा

galaxy-s22-ultra-camera-108mp

सैमसंग Galaxy S22 Ultra स्मार्टफोन की बात करें तो यह फोन 12GB रैम के साथ 256GB और 512GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। सैमसंग का यह स्मार्टफोन फैंटम ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि सैमसंग भारत में अल्ट्रा वेरिएंट को ग्रीन कलर ऑप्शन में भी पेश किया जा सकता है। सैमसंग का यह फोन इस साल के अंत तक ग्रीन कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही Galaxy S22 का पिंक गोल्ड कलर भी साल के अंत तक लॉन्च किया जाएगा। यह भी पढ़ें : नोकिया फिर करेगा मार्केट में कब्जा, कम कीमत में लॉन्च किया 50MP कैमरा वाला Nokia G11 स्मार्टफोन, जानें क्या हैं खूबियां

लेटेस्ट वीडियो : सैमसंग ने लॉन्च किए Galaxy S22 सीरीज़ के स्मार्टफोन

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here