
Google ने अपने नेक्स्ट जेनेरेशन फ्लैगशिप स्मार्टफोन Pixel 7 और Pixel 7 Pro स्मार्टफोन पर काम करना शुरू कर दिया है। Google के अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन के बारे में बाताया जा रहा है कि ये सेकेंड जेनेरेशन Google Tensor चिपसेट और सैमसंग के नए Exynos मॉडेम के साथ लॉन्च किए जाएंगे। गूगल के अपकमिंग Pixel 7, Pixel 7 Pro स्मार्टफ़ोन के बारे में जानकारी लीक हो हुई है, जिसमें इसके चिपसेट को लेकर जानकारी सामने आई हैं।
9to5Google की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Google ने अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन — Pixel 7 और Pixel 7 Pro पर काम करना शुरू कर दिया है। फिलहाल गूगल ने इनके लॉन्च को लेकर कुछ भी जानकारी नहीं दी है। गूगल के कैलेंडर को देखें तो कंपनी हर साल अक्टूबर महीने के आस-पास फ़्लैगशिप स्मार्टफ़ोन लॉन्च करता है। रिपोर्ट् में बताया गया है कि गूगल ने Pixel 7 और Pixel 7 Pro स्मार्टफोन को चीता और पैंथर नाम दिया है।
रिपोर्ट में बताया गया है कि अपकमिंग Google Pixel 7 और Pixel 7 Pro स्मार्टफोन Google Tensor GS201 SoC के साथ पेश किए जाएंगे। इसके साथ ही इन स्मार्टफोन में सैमसंग का नया Exynos 5300 मॉडेम दिया जाएगा। सैमसंग ने फिलहाल इस चिपसेट को लॉन्च नहीं किया है। गूगल के अपकमिंग फ़्लैगशिप स्मार्टफ़ोन के बारे में फ़िलहाल ज़्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। यह भी पढ़ें : Vivo T1 Pro 5G स्मार्टफोन जल्द करेगा एंट्री, जानें क्या होंगे स्पेसिफिकेशन्स और कीमत
Google Pixel 6a कब होगा लॉन्च?
गूगल को लेकर खबर है कि कंपनी मिड रेंज अफोर्डेबल स्मार्टफोन Google Pixel 6a पर भी काम कर रहा है। Google ने पिछले बार Pixel 5a स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च नहीं किया था। संभव है कि कंपनी इस साल Pixel 6a को भारत में लॉन्च कर सकता है। गूगल ने अभी तक Google Pixel 6a स्मार्टफोन के लॉन्च को लेकर किसी तरह की जानकारी ऑफिशियल नहीं की है। माना जा रहा है कि कंपनी इस फोन को 2022 के पहले क्वार्टर में इस फोन को लॉन्च कर सकता है। यह भी पढ़ें : 194 मेगापिक्सल कैमरा के साथ जल्द लॉन्च होगा ये स्मार्टफोन, डिजाइन से लेकर स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक


















