
Oppo ने अपनी फ़्लैगशिप Oppo Find X5 सीरीज़ को लॉन्च कर दिया है। ओप्पो के लेटेस्ट फ़्लैगशिप स्मार्टफोन का अफोर्डेबल मॉडल OPPO Find X5 Lite को भी कंपनी ने लॉन्च कर दिया है। OPPO Find X5 Lite स्मार्टफोन के डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन्स OPPO Reno 7 5G से काफी मिलते हैं। OPPO Find X5 Lite स्मार्टफोन को दो कलर ऑप्शन – स्टैरी ब्लैक और स्टार्टरेल्स ब्लू में पेश किया गया है। यहां हम आपको OPPO Find X5 Lite स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के बारे में डिटेल में बता रहे हैं।
OPPO Find X5 Lite स्पेसिफिकेशन्स
OPPO Find X5 Lite स्मार्टफोन में 6.43-इंच का Full-HD+ AMOLED पैनल दिया गया है। इस डिस्प्ले का रेजलूशन 1080 x 2400 पिक्सल है जो HDR10+ सपोर्ट करता है। फोन का रिफ्रेश रेट 90Hz है। ओप्पो का यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 900 5G चिपसेट के साथ आता है।

ओप्पो का यह फोन 8GB की रैम और 256GB की स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। इस फोन में स्टोरेज बढ़ाने के लिए microSD कार्ड लगाने के लिए स्लॉट दिया गया है। OPPO Find X5 Lite स्मार्टफोन 4,500mAh की बैटरी के साथ 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। ओप्पो का दावा है कि यह फ़ोन 31 मिनट की चार्ज में 100 चार्ज हो जाता है।

OPPO Find X5 Lite स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन का प्राइमरी कैमरा 64MP का है। प्राइमरी कैमरा के साथ 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 2MP मैक्रो कैमरा शूटर दिया गया है। ओप्पो के इस फोन में 32MP का पंच होल सेल्फी कैमरा दाया गया है।

OPPO Find X5 Lite स्मार्टफोन Android 11 पर आधारित ColorOS 12 पर रन करता है। इस फोन में अंडर डिस्प्ले कैमरा सेंसर दिया गया है। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy A53 5G स्मार्टफोन गूगल पर हुआ लिस्ट, स्पेसिफिकेशन्स से लेकर डिजाइन हुआ रिवील, जानें खूबियां
OPPO Find X5 Lite की कीमत

OPPO Find X5 Lite स्मार्टफ़ोन को सिंगल वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। ओप्पो का यह स्मार्टफ़ोन 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ 480 यूरो (करीब 40,600 रुपये) की क़ीमत में पेश किया गया है। ओप्पो का यह स्मार्टफ़ोन दो कलर ऑप्शन – स्टैरी ब्लैक और स्टारट्रेल्स ब्लू कलर में पेश किया गया है। यह भी पढ़ें : Oppo Find X5 और Oppo Find X5 Pro स्मार्टफोन प्रीमियम डिज़ाइन और दमदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ हुए लॉन्च, जानें क्या होंगी खूबियां और कीमत




















