
इंडिया में इलेक्ट्रिक व्हीकल (Electric Vehicle India) की डिमांड को देखते हुए एक के बाद एक नई व पुरानी ऑटोमोबाइल कंपनियां इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (Electric Vehicle) को लॉन्च कर रही हैं। वहीं, अब भारतीय बाजार में अपने टू-व्हीलर से सबको फैनल बनाने वाली कंपनी Hero MotoCorp भी इस रेस में शामिल होने के लिए पूरी तरह से तैयार दिखाई दे रही है। दरअसल, कंपनी अगले माह यानी मार्च 2022 में अपना पहला इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर (Electric Scooter) लॉन्च करने वाली है। इस बात की जानकारी खुद सीएफओ निरंजन गुप्ता ने दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार निरंजन गुप्ता ने कहा कि वह एक इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की बड़ी रेंज लॉन्च करने की योजना बना रहे हैं।
Hero MotoCorp Electric Scooter के फीचर्स
आपको याद दिला दें कि कुछ महीने पहले ही हीरो मोटोकॉर्प के चेयरमैन और सीईओ डॉ. पवन मुंजाल को कंपनी के पहले प्रीज-प्रोडक्शन इलेक्ट्रिक स्कूटर प्रोटोटाइन के साथ देखा गया था। फिलहाल हीरो मोटोकॉर्प के पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर के कीमत, लुक और फीचर्स के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। इसे भी पढ़ें: अब आएगा असली मजा! Electric अवतार में आ रही है Honda Activa, कम कीमत में मिलेगी लंबी ड्राइविंग रेंज

हालांकि, अभी तक सामने आई लीक के अनुसार इसमें 10 इंच का रियर ब्लैक अलॉय व्हील और 12 इंच का फ्रंट अलॉय व्हील देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही कई लेटेस्ट फीचर्स भी हीरो के अपकमिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर में देखने को मिलेंगे।
इन Electric Scooter से मिलेगी चुनौती
Hero MotoCorp Electric Scooter को भारत के ईवी स्कूटर बाजार में पहले से उपलब्ध अन्य इलेक्ट्रिक स्कूटर से चुनौती मिलनी तय है। कंपनी को ओला एस 1, बजाज चेतक और हीरो इलेक्ट्रिक एनवाईएक्स एचएक्स जैसे व्हीकल से आगे निकलना होगा। वहीं, आने वाले समय में होंडा अन्य ऑटोमोबाइल दिग्गजों को कड़ी टक्कर देने के लिए अपने होंडा एक्टिवा ई के बारे में कुछ जानकारी दे सकती है। इसे भी पढ़ें: Ola S1 Pro और Bajaj Chetak के बीच मचा घमासान, जानें कम कीमत में कौनसा Electric Scooter देगा ज्यादा लंबी रेंज
मार्च में होगी Okinawa Oki90 Electric Scooter की एंट्री
हाल ही में जानकारी सामने आई थी कि 24 मार्च को Okinawa Oki90 Electric Scooter से पर्दा उठाया जाएगा। इस दिन स्कूटर की कीमत के साथ ही फुल फीचर्स की जानकारी भी सामने आ जाएगा। हालांकि, यह स्कूटर कुछ समय पहले सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुआ था, जहां इसके डिजाइन देखने को मिला था। Okinawa Oki90 में टेलिस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन, डुअल शॉक रियर सस्पेंशन, फ्रंट और रियर में डिस्क ब्रेक, ABS / CBS अपेक्षित, रिमूवेबल लिथियम-आयन बैटरी और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।



















