Electric अवतार में आ रही है Honda Activa, कम कीमत में मिलेगी लंबी ड्राइविंग रेंज!

Join Us icon

Activa E electric scooter launch: Honda Motorcycle & Scooter India Pvt. Ltd. (HMSI) अपनी नई Activa electric scooter को इंडियन मार्केट में पेश करने की प्लानिंगल कर रही है। अगर अफवाहों की मानें तो Activa E को शानदार रेंज और जबरदस्त फीचर्स के साथ पेश किया जा सकता है। वहीं, अब सामने आ रही रिपोर्ट्स के अनुसार Japanese motorcycle manufacturer अपने नए electric two-wheeler को 2023 के आखिर तक पेश कर सकती है। वहीं, Honda अपन नए इलेट्रिक ‘Made for India’ प्लेटफॉर्म पर पेश किया जा सकता है।

Honda Activa E India launch

अब तक सामने आई रिपोर्ट से साफ है कि Honda अपने सबसे लोकप्रिय मॉडल Honda Activa के साथ भारत में EV स्कूटर सेगमेंट में कदम रखेगी। Honda Activa का पेट्रोल वर्जन भारत काफी फेमस है। वहीं, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो होंडा एक्टिवा इलेक्ट्रिक स्कूटर को बैटरी स्वैपिंग तकनीक के साथ पेश किया जा सकता है। इस तकनीक की मदद से खरीदारों के लिए स्वैप स्टेशनों पर चार्ज की गई बैटरी के साथ डिस्चार्ज की गई बैटरी को बदलने और घर पर बैटरी चार्ज करने का एक ऑप्शन होगा। इस तरह की टेक्नोलॉजी को हम कुछ समय पहले लॉन्च हुई बाउंस इन्फिनिटी ई1 में देख चुके हैं। इसे भी पढ़ें: Ola S1 Pro और Bajaj Chetak के बीच मचा घमासान, जानें कम कीमत में कौनसा Electric Scooter देगा ज्यादा लंबी रेंज

honda

स्वैपेबल बैटरी टेक्नोलॉजी क्या है?

अगर आप सोच रहे हैं कि बैटरी स्वैपिंग क्या है तो हम आपको बता दें कि इसमें ग्राहक को बार-बार वाहन के बैटरी को चार्ज करने की झंझट से मुक्ति मिलती है। यूजर अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल में दिए गए बैटरी के अलावा एडिशनल बैटरी भी रख सकता है और जरूरत पड़ने पर आसानी से ई-व्हीकल की बैटरी को बदल सकता है। आमतौर पर किसी भी इलेक्ट्रिक वाहन की बैटरी को चार्ज होने में कुछ घंटे लग जाते हैं ऐसे में बैटरी स्वैपिंग अच्छा ऑप्शन माना जाता है। इसे भी पढ़ें: बस 5,000 रुपए देकर घर ले आएं 50KM रेंज वाला ये सस्ता Electric Scooter, देखें फुल डिटेल

यह एक प्रतीकात्मक तस्वीर है.
यह एक प्रतीकात्मक तस्वीर है.

Honda Activa Electric को मिलेगी चुनौती

होंडा एक्टिवा ई को भारती के ईवी स्कूटर बाजार में पहले से उपलब्ध अन्य इलेक्ट्रिक स्कूटर से चुनौती मिलनी तय है। कंपनी को ओला एस 1, बजाज चेतक और हीरो इलेक्ट्रिक एनवाईएक्स एचएक्स जैसे व्हीकल से आगे निकलना होगा। वहीं, आने वाले समय में होंडा अन्य ऑटोमोबाइल दिग्गजों को कड़ी टक्कर देने के लिए अपने होंडा एक्टिवा ई के बारे में कुछ जानकारी दे सकती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here