15 मार्च को ग्लोबली लॉन्च हो सकती है Xiaomi 12 series, आएंगे तीन धाकड़ मोबाइल फोन

Join Us icon

Xiaomi ने दिसंबर 2021 में अपनी होम मार्केट चीन में Xiaomi 12 series को पेश किया था। इस सीरीज़ के तहत तीन पावरफुल स्मार्टफोन लॉन्च किए गए थे जिन्होंने Xiaomi 12X, Xiaomi 12 और Xiaomi 12 Pro नाम के साथ मार्केट में एंट्री ली थी। वहीं अब खबर आ रही है कि शाओमी 12 सीरीज़ बेहद जल्द इंडिया सहित ग्लोबल मार्केट में एंट्री लेने वाली है। ताजा जानकारी के अनुसार Xiaomi 12 series global launch 15th March को आयोजित किया जा सकता है जिसके साथ इस सीरीज़ के मोबाइल फोंस चीन के बाहर अन्य देशों में भी सेल के लिए उपलब्ध हो जाएंगे।

Xiaomi 12 series के ग्लोबल लॉन्च की जानकारी फिलहाल एक लीक के जरिये ही सामने आई है। एंडरॉयड प्लेनेट ने शाओमी का एक पोस्टर इंटरनेट पर शेयर किया है जिसमें शाओमी 12 सीरीज़ के ग्लोबल लॉन्च की डिटेल्स लिखी हुई है। इस पोस्टर के अनुसार यह शाओमी नंबर सीरीज़ आने वाली 15 मार्च को ग्लोबली लॉन्च किया जा सकती है। पोस्टर के मुताबिक इस शाओमी आँनलाईन ईवेंट के आयोजन करेगी जो भारतीय समयानुसार मध्यरात्रि 1 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा और इसी ईवेंट के मंच से शाओमी 12 सीरीज़ ग्लोबल मार्केट में डेब्यू करेगी।

15th march Xiaomi 12 Series Global Launch date price specifications revealed

Xiaomi 12 Pro

शाओमी 12 प्रो के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह मोबाइल फोन 3200 × 1440 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.73-इंच की 2K E5 AMOLED डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। इस फोन में LTPO 2.0 डिस्प्ले पैनल दिया गया है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz और ब्राइटनेस 1500 निट्स है। शाओमी के इस फोन में कर्व डिस्प्ले और पंच होल कटआउट दिया गया है।

शाओमी के फ्लैगशिप Xiaomi 12 Pro स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP Sony IMX 707 का है जो OIS सपोर्ट के साथ आता है। प्राइमरी कैमरा के साथ 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। शाओमी के इस फोन में 32MP का सेल्फ़ी कैमरा दिया गया है।

15th march Xiaomi 12 Series Global Launch date price specifications revealed
Xiaomi 12X

Xiaomi 12 Pro स्मार्टफोन में 4600mAh की बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग दी गई है। फोन में 50W वायरलेस चार्जिंग और 10W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग दिया गया है। Xiaomi 12 Pro स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Gen 1 SoC दिया गया है। Xiaomi 12 Pro को चीन में 12GB तक के रैम और 256GB तक की स्टोरेज ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। उम्मीद कर सकते हैं कि फोन का ग्लोबल वर्ज़न भी समान स्पेसिफिकेशन्स के आएगा और बेहद जल्द इंडियन मार्केट में उपलब्ध होगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here