Realme C31 के लॉन्च से पहले डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स से उठा पर्दा, कम बजट में मिलेगा शानदार परफॉर्मेंस वाला स्मार्टफोन

Realme C31 स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा।

Join Us icon

Realme इन दिनों अपने अपकमिंग एंट्री लेवल स्मार्टफोन – Realme C31 को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। रियलमी का यह स्मार्टफोन कई मल्टीपल सर्टिफिकेशन्स पर स्पॉट किया जाएगा। रियलमी के C-सीरीज का यह अपकमिंग स्मार्टफोन में NBTC सर्टिफिकेशन्स पर लिस्ट किया जा चुका है। इसके साथ ही रियलमी का यह बजट स्मार्टफोन FCC सर्टिफिकेशन्स में देखा जा चुका है। अब लॉन्च से ठीक पहले SnoopyTech ने अपकमिंग Realme C31 स्मार्टफोन के रेंडर शेयर किए हैं, जिससे इस स्मार्टफोन का डिजाइन देखने को मिलता है। यहां हम आपको अपकमिंग Realme C31 स्मार्टफोन के रेंडर, डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में बता रहे हैं।

Realme C31 रेंडर और डिजाइन

अपकमिंग Realme C31 स्मार्टफोन के रेंडर को देखने से पता चलता है कि यह फोन दो कलर ऑप्शन – लाइट सिल्वर और डार्क ग्रीन कलर में पेश किया जाएगा। इसके साथ ही इस फोन के डिस्प्ले पैनल में फ्रंट कैमरा के लिए वाटरड्रॉप नॉच दिया जाएगा। इसके साथ ही इस फोन के रेंडर को देखने से पता चलता है कि फोन के फ्रंट में वाइड बॉटम चिन मिलती है।

Realme C31 Design and specifications leaked ahead of launch

इसके साथ ही Realme C31 स्मार्टफोन के रियर पैनल में रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। रियलमी के अपकमिंग स्मार्टफोन का डिजाइन काफी हद तक Realme C35 जैसा है। इसके साथ ही रियलमी के इस फोन में 13MP का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। कैमरा मॉड्यूल में 13MP AI लिखा हुआ है। इस फ़ोन का बैक पैनल कर्व डिज़ाइन के साथ आता है। अपकमिंग Realme C31 स्मार्टफोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जाएगा, जो पावर बटन पर इंबिड होगा। इस फोन के बाएं ओर वॉल्यूम बटन दिया जाएगा। यह भी पढ़ें : Oppo A16e स्मार्टफोन भारत में जल्द होगा लॉन्च, 10 हजार से कम कीमत में मिलेंगे धांसू फीचर्स, जाने क्या होंगी खूबियां

Realme C31 स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

Realme C31 Design and specifications leaked ahead of launch

Realme C31 स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी जाएगी। इसके साथ ही रियलमी का यह फोन 10W चार्जिंग सपोर्ट करेगा। रिलयमी का यह बजट स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 पर आधारित Realme UI 2.0 पर रन करता है। Realme C31 स्मार्टफोन में 6.5-इंच का HD+ डिस्प्ले दिया जाएगा। Realme का यह स्मार्टफोन UniSoC प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है। फिलहाल इस स्मार्टफोन के लॉन्च को लेकर जानकारी नहीं है। हमारा मानना है कि रियलमी का यह फोन आने वाले कुछ हफ्तों में लॉन्च किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Redmi K50 सीरीज के साथ लॉन्च हो सकता है Redmi K40S स्मार्टफोन, Snapdragon 870 प्रोसेसर साथ मचाएगा धमाल

लेटेस्ट वीडियो : Oppo Find X5 Pro गेमिंग टेस्ट

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here