Honor X9 स्मार्टफोन 48MP कैमरा और 4800mAh की बैटरी के साथ लॉन्च, जानें क्या है कीमत

Honor X9 स्मार्टफोन में क्वालकॉम का Snapdragon 695 चिपसेट दिया गया है। इसके साथ ही फोन में 8GB की रैम और 128GB का स्टोरेज दिया गया है।

Join Us icon

Honor ने मलेशिया में अपना लेटेस्ट स्मार्टफ़ोन Honor X9 को लॉन्च किया है। कंपनी ने मार्च महीने की शुरुआत में सऊदी अरब में Honor X8 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। अब कंपनी एक महीने बाद ही Honor X9 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। ऑनर का लेटेस्ट Honor X9 स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, क्वालकॉम के Snapdragon 695 प्रोसेसर और 4800mAh की बैटरी के साथ पेश किया गया है। Honor X9 स्मार्टफोन को कंपनी ने इससे पहले चीन Honor X30 के नाम से दिसंबर 2021 में लॉन्च किया था। यहां हम आपको Honor X9 स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में बता रहे हैं।

Honor X9 स्पेसिफिकेशन्स

Honor X9 स्मार्टफोन में 6.81-इंच का IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले में सेल्फी के लिए पंच होल दिया गया है। ऑनर के इस फोन में Full HD+ रेजलूशन वाला डिस्प्ले दिया है। इसका रेजलूशन 1080 x 2388 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। ऑनर के इस फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही फोन के बैक पैनल में 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसके साथ 2-मेगापिक्सल मैक्रो और 2-मेगापिक्सल डेप्थ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।

Honor X9 smartphone launched with 48MP camera, Snapdragon 695 processor and 4800mAh battery

Honor X9 स्मार्टफोन में क्वालकॉम का Snapdragon 695 चिपसेट दिया गया है। इसके साथ ही फोन में 8GB की रैम और 128GB का स्टोरेज दिया गया है। ऑनर का यह स्मार्टफोन Android 11 OS पर आधारित Magic UI 4.2 पर रन करता है। इस फोन में 4,800mAh का बैटरी बैकअप दिया गया है। यह फोन 66W फास्ट चार्ज सपोर्ट करता है।

सिक्योरिटी के लिए फोन में फेस अनलॉक और साइड माउंट फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। इसके साथ ही फोन में कनेक्टिविटी के लिए डुअल SIM सपोर्ट, 5G, Wi-Fi 802.11ac, Bluetooth 5.1, GPS, और USB-C पोर्ट दिया गया है। यह भी पढ़ें : OnePlus Pad टैबलेट Snapdragon 865 प्रोसेसर, 13MP कैमरा और 45W फास्ट चार्जिंग के साथ होगा लॉन्च, जानें भारत में कब करेगा एंट्री

Honor X9 की कीमत

Honor X9 स्मार्टफोन की कीमत से फिलहाल कंपनी ने पर्दा नहीं उठाया है। ऑनर का यह स्मार्टफोन – मिडनाइट ब्लैक, टाइटैनियम सिल्वर और ओसियन ब्लू कलर में पेश किया गया है। यह भी पढ़ें : वीवो का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन Vivo X Fold इस दिन होगा लॉन्च, जानें क्या होंगी खूबियां

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है Asus 8z स्मार्टफोन

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here