
Huawei के सबब्रांड Honor ने आज टेक मंच पर अपने दो नए स्मार्टफोन पेश किए हैं। यह ब्रांड इस वक्त भारतीय बाजार में अधिक सक्रिय नहीं है लेकिन विदेशी मार्केट में अपने स्टाईलिश डिजाईन वाले मोबाइल फोंस के चलते ऑनर को काफी पसंद किया जाता है। आज अपनी तकनीक का प्रदर्शन करते हुए ऑनर ने प्ले सीरीज़ में दो स्मार्टफोन जोड़े हैं जो Honor Play 6T और Honor Play 6T Pro नाम के साथ लॉन्च हुए हैं। पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स से लैस ये मोबाइल फोन बेहद ही अटरेक्टिव लुक वाले हैं तथा इनमें से एक मोबाइल फोन की लुक काफी हद तक Apple iPhone 12 से भी मिलती है।
Honor Play 6T Pro
ऑनर प्ले 6टी प्रो की बात पहले करें तो यह स्मार्टफोन 6.7 इंच डिसप्ले पर लॉन्च हुआ है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करता है। इस फोन का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 93.6 प्रतिशत का है जिसकी थिकनेस सिर्फ 7.45एमएम और वजन 175 ग्राम है। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मीडियाटेक डिमेनसिटी 810 चिपसेट दिया गया है जो डुअल स्टेंड बॉय 5जी सपोर्ट करता है। ये दोनों फोन एंडरॉयड 12 आधारित मैजिक यूआई 5.0 पर काम करते हैं।

इस फोन में 2 जीबी की एक्सटेंडेड रैम मौजूद है जिसके साथ फोन 10जीबी रैम पर परफॉर्म कर सकता है। फोटोग्राफी के लिए Honor Play 6T Pro में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इस सेटअप में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी एआई कैमरा लेंस तथा 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर मौजूद है। पावर बैकअप के लिए ऑनर प्ले 6टी प्रो में 4,000एमएएच बैटरी दी गई है जो 40वॉट सुपर फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ मिलकर काम करती है। कंपनी का दावा है कि यह 10 मिनट के चार्ज में 4 घंटे का बैकअप दे सकती है।

Honor Play 6T
ऑनर प्ले 6टी के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात पहले करें तो यह स्मार्टफोन 6.74 इंच की डॉट-नॉच डिसप्ले सपोर्ट करता है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 180हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट पर काम करती है। इस मोबाइल फोन की थिकनेस 8.62एमएम है तथा इसका वजन 198 ग्राम है। फोटोग्राफी के लिए Honor Play 6T ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें 13 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी लेंस और 2 मेगापिक्सल का ही थर्ड सेंसर दिया गया है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस मोबाइल फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट मैमोरी मौजूद है। पावर बैकअप के लिए यह ऑनर फोन 22.5वॉट सुपर फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : 108MP Camera के साथ Samsung ने चुपके से लॉन्च किया ये दमदार 5G फोन, फीचर्स देख करेगा खरीदने का मन
Honor Play 6T और 6T Pro का प्राइस
Honor Play 6T Pro ने भी दो वेरिएंट्स में मार्केट में एंट्री ली है। फोन के बेस वेरिएंट में 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोेरेज मौजूद है और इसका प्राइस 1399 युआन यानी तकरीबन 16,600 रुपये है। इसी तरह बड़ा वेरिएंट 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज पर लॉन्च हुआ है जिसका प्राइस 1599 युआन यानी तकरीबन 19,000 रुपये है।

Honor Play 6T को कंपनी की ओर से दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। फोन के बेस वेरिएंट में 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसका प्राइस 1199 युआन (तकरीबन 14,200 रुपये) है। इसी तरह बड़े वेरिएंट में 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है और इसका दाम 1399 युआन (तकरीबन 16,600 रुपये) है।

















