बदनाम ‘आश्रम’ के गेट खुलने से पहले जानें Aashram की अब तक की कहानी, यहां

Join Us icon

बॉबी देओल (Bobby Deol) की सुपरहिट वेब सीरीज ‘आश्रम 3’ (Aashram 3) का ट्रेलर और रिलीज डेट का ऐलान हो चुका है। एक बदनाम आश्रम के बाबा निराला एक बार फिर से लौट रहे हैं। आश्रम के नए सीजन में एक बार फिर काशीपुर वाले बाबा का साम्राज्य देखने को मिलेगा। Ashram 3 Trailer से साफ है कि इस बार ‘आश्रम 3’ में बाबा के काले मनसूबों का खतरनाक मायाजाल लेकर आए हैं। वहीं, ‘आश्रम 3’ को लेकर सामने आ रही नई-नई जानकारी ने फैंस की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। लेकिन, अगर आपने अभी तक Ashram के सीजन 1 और सीजन 2 को नहीं देखा तो हम आगे आपको उसकी जानकारी देने वाले हैं।

3 जून को खुलेगा बाबा निराला का दरबार

दरअसल, MX Player पर रिलीज होने वाली Ashram 3 से पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया गया है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए वीडियो में आश्रम की अबतक की कहानी दिखाई गई है। अगर आपने भी आश्रम के दोनों सीजन मिस कर दिए हैं तो आप नीचे वीडियो के माध्यम से देख सकते हैं कि आश्रम वेब सीरीज में अब तक क्या-क्या हुआ है। इसे भी पढ़ें: Ashram 3 की शूटिंग के दौरान हुआ था जमकर बवाल, वैनिटी वैन में छिपे रहे थे बाबा निराला

Ashram की कहानी अब तक


View this post on Instagram

A post shared by MX Player (@mxplayer)

Ashram 3 Cast

बॉबी देओल की मोस्ट अवेटेड वेब सीरिज Ashram 3 के सभी एपिसोड्स को साथ में एक ही दिन यानी 3 जून को (Ashram 3 Release Date) रिलीज होंगे। बॉबी देओल और ईशा गुप्ता के अलावा सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली इस सीरिज में अदिति पोहनकर, दर्शन कुमार, त्रिधा चौधरी, अध्ययन सुमन, सचिन श्रॉफ सहित कई सितारे महत्वपूर्ण भूमिका में दिखेंगे। ‘आश्रम 3’ को प्रकाश झा ने डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया है।

ashram-3-bobby-deol-trailer

Ashram 3 में क्या होगा

इस बार ईशा गुप्ता (Esha Gupta) भी इस सीरीज में दिखाई देंगी। सीजन 3 में बाबा निराला की नई करतूतों का काला सच सामने आएगा या नहीं यह अभी ट्रेलर में नहीं दिखाया गया है। लेकिन, ट्रेलर से साफ है कि इस बार भी इस सीरीज में कई शानदार ट्विस्ट्स और सरप्राइज होंगे। इस बार भी बॉबी देओल (Bobby Deol) की यह सीरीज अंधभक्ति, राजनीति, रेप और ड्रग्स के इर्द गिर्द घूमती नजर आ रही है। इसे भी पढ़ें: Ashram 3: बाबा निराला संग रोमांस करती दिखाई देंगी Esha Gupta और इनके भी किरदार हैं दमदार

लेटेस्ट वीडियो

Ashram 3

इस वेब सीरीज में बॉबी देओल (Bobby Deol) ने बाबा निराला का किरदार निभाया था, जिसकी बदौलत एक बार फिर वह लोगों के दिलों में राज करने लगे हैं। काफी समय बाद फिर से उनकी एक्टिंग में वापसी को लेकर उनके फैन काफी खुश हैं। इस वेब सीरीज की कहानी में ड्रग्स, दुष्कर्म और राजनीति के इर्द गिर्द घूमती है। इस वेब सीरीज का निर्देशन प्रकाश झा ने किया है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here