
साउथ फिल्मों और हिंदी सिनेमा में अपनी एक्टिंग का सिक्का जमा लेने के बाद अभिनेता धनुष (Dhanush) अब जल्द ही OTT प्लेटफॉर्म Netflix की ओरिजनल फिल्म के साथ हॉलिवुड में एंट्री करने वाले हैं। दरअसल, साउथ सुपरस्टार धनुष फिल्म से ‘द ग्रे मैन’ (The Gray Man) के जरिए हॉलीवुड में एंट्री करने जा रह हैं जो कि नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी। नेटफ्लिक्स ने सोमवार को फिल्म के चार सितारों के पोस्टर (Dhanush Hollywood The Gray Man first look poster) के साथ ही रिलीज डेट की घोषणा भी कर दी है। साउथ और हिंदी सिनेमा के बाद अंग्रेजी फिल्मों में धनुष को देखना काफी मजेदार होगा। आइए आगे आपको The Gray Man Release Date की जानकारी देते हैं।
नेटफ्लिक्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर The Gray Man के पोस्टर को जारी किया है, जिसमें धनुष, रयान गोसलिंग, क्रिस इवांस और एना डी अरमास के कैरेक्टर पोस्टर शामिल हैं। वहीं, पोस्ट में धनुष के किरदार को लेकर को ‘घातक शक्ति’ की टैग लाइन दी गई है। इसे भी पढ़ें: थ्रिलर और सस्पेंस वाली ये वेब सीरीज हैं ‘पाताल लोक’ जैसी, अभी बना लें देखने का प्लान
फिल्म के कैरेक्टर पोस्टर को जारी करते हुए नेटफ्लिक्स ने फिल्म के ट्रेलर रिलीज की तारीख का भी एलान कर दिया है। नेटफ्लिक्स अपनी फिल्म द ग्रे मैन का ट्रेलर आज यानी 24 मई को रिलीज करेगी। इसके अलावा फिल्म को 22 जुलाई को रिलीज किया जाएगा।
वहीं, नेटफ्लिक्स ने एक पोस्टर शेयर किया था, जिसमें धनुष एक सूट में नजर आ रहे थे। नेटफ्लिक्स इंडिया की ओर से शेयर की गई फोटो में धनुष एक कार के ऊपर दिखाई दिए थे। वहीं, उनके चेहरे पर खून भी नजर आया था। फिल्म में धनुष के फर्स्ट लुक को देखने के बाद अब फैंस को इस फिल्म का बेस्ब्री से इंतजार है। इसे भी पढ़ें: बदनाम ‘आश्रम’ के गेट खुलने से पहले जानें Aashram की अब तक की कहानी, यहां
लेटेस्ट वीडियो
अगर बात करें Netflix की तो यह इस समय स्ट्रीमिंग और ओटीटी प्लेटफॉर्म की दुनिया में सबसे बड़ा नाम है। इस कंपनी को यूएस में एक मेल-आधारित डीवीडी रेंटल सेवा के रूप में शुरू किया गया था। लेकिन 2007 में एक स्ट्रीमिंग मीडिया सेवा में परिवर्तित हो गया, जिसके बाद ग्लोबली नेटफ्लिक्स को एक नाम मिला। हालांकि, नेटफ्लिक्स के प्लान्स (Netflix subscription plans 2022) को भारत में 2016 में लॉन्च किया गया था और तभी से रिजोल्यूशन और स्क्रीन के मामले में यह दूसरी OTT प्लेटफॉर्म से अलग हैं।





















