Motorola E32s भारत में इस दिन होगा लॉन्च, कम कीमत में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ करेगा एंट्री

Motorola E32s स्मार्टफोन भारत में 5,000mAh की बैटरी और 4GB RAM के साथ पेश किया जा सकता है।

Join Us icon

Motorola भारत में जल्द ही अपना नया बजट स्मार्टफ़ोन लॉन्च करेगा। टिपस्टर मुकुल शर्मा की माने तो Motorola E32s स्मार्टफोन भारत में 27 मई को लॉन्च होगा। मुकुल शर्मा ने अपकमिंग Motorola E32s स्मार्टफ़ोन का डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन्स को लेकर भी जानकारी शेयर किए हैं। मुकुल शर्मा ने बताया है कि Motorola E32s स्मार्टफोन इंडियन मार्केट के लिए खास तौर पर बनाया गया है। मोटोरोला के इस फोन का डिजाइन Motorola E32 की तरह होगा। यहां हम आपको Motorola E32s स्मार्टफोन के डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में बता रहे हैं।

Motorola E32s डिजाइन

Motorola E32s स्मार्टफोन के डिजाइन की बात करें तो मुकुल शर्मा ने बताया कि यह Motorola E32 की तरह होगा। मोटोरोला के इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन के रियर पैनल में मोटोरोला का लोगो और ब्रांडिंग दिया गया है। फोन के फ्रंट की बात करें तो इसमें थिन बैजल डिस्प्ले और सेंटर पंच होल कटआउट दिया गया है।

Motorola E32s स्मार्टफोन में वॉल्यूम रॉकर दिया गया है। फोन में दाएं ओर पावर बटन और बाएं ओर सिम ट्रे दिया गया है। फोन के बॉटम में स्पीकर ग्रिल, 3.5mm हेडफोन जैक और UBS Type-C पोर्ट दिया गया है। यह भी पढ़ें : 50MP कैमरा वाले सस्ते स्मार्टफोन Infinix Note 12 और Infinix Note 12 Turbo हुए लॉन्च, देखें फीचर्स

Motorola E32s स्पेसिफिकेशन्स

Motorola E32s स्मार्टफोन के बारे में बताया जा रहा है कि ये अल्ट्रा-स्लिम और स्टायलिश फोन होगा। इस फोन में 6.5-इंच का IPS LCD पैनल दिया जाएगा। मोटोरोला के इस फोन में 90Hz का रिफ्रेश रेट दिया जाएगा। मोटोरोला का यह पोन Android 12-पर आधारित MyUX पर रन करता है। Motorola E32s स्मार्टफोन स्लेट ग्रे कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा। मोटोरोला का यह फोन 5,000mAh की बैटरी, 4GB RAM, और 64GB स्टोरेज दिया जा सकता है। यह भी पढ़ें : iQoo Neo 6 भारत में 31 मई को करेंगा एंट्री, Snapdragon 870 5G के साथ लॉन्च होगा दमदार स्मार्टफोन

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है Moto Edge 30

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here