Exclusive : Redmi 11 5G होने वाला है इंडिया में लॉन्च, इस सस्ते 5जी फोन का प्राइस होगा 14 हजार से भी कम!

Join Us icon

Xiaomi का रेडमी ब्रांड भारत में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। इसकी शुरूआत कंपनी अपनी ‘नंबर सीरीज़’ से करने जा रही है और आने वाले कुछ ही दिनों में नया रेडमी मोबाइल Redmi 11 5G इंडिया में लॉन्च होने वाला है। 91मोबाइल्स को रेडमी 11 5जी फोन के बाजार में आने से पहले ही इसकी एक्सक्लूसिव डिटेल्स प्राप्त हुई है जिनमें फोन की फुल स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के साथ ही Redmi 11 5G Price का भी खुलासा हो गया है। बता दें कि रेडमी 11 5जी फोन 13,999 रुपये की कीमत पर इंडिया में लॉन्च होगा।

Redmi 11 5G Price

रेडमी 11 5जी फोन की कीमत की ही बात पहले कर लें तो 91मोबाइल्स को पुख्ता सूत्रों के हवालें से खबर मिली है कि यह मोबाइल फोन अगले महीने ही यानी जून में भारतीय बाजार में एंट्री लेने वाला है। Redmi 11 5G को कंपनी लो बजट में ही उतारेगी तथा इंडियन मार्केट में यह मोबाइल फोन 13,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। यह प्राइस फोन के 4 जीबी रैम वेरिएंट का होगा जिसमें 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज शामिल रहेगी। हालांकि इस बात को भी नहीं नकारा जा सकता है कि Redmi 11 5G फोन एक से अधिक वेरिएंट्स में भी सेल के लिए उपलब्ध हो सकता है।

10 Upcoming Xiaomi Smartphone to launch in India
Pic : Redmi 10 5G

Redmi 11 5G Feature

91मोबाइल्स को मिली जानकारी के अनुसार रेडमी 11 5जी फोन 6.58 इंच की लार्ज डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा जो फुलएचडी+ रेज्ल्यूशन वाली होगी। इस रेडमी फोन की डिसप्ले में एलसीडी पैनल का इस्तेमाल किया जाएगा जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करेगी। स्टाईलिश लुक वाले इस रेडमी मोबाइल फोन की मोटाई महज़ 9एमएम होगा।

यह भी पढ़ें : 10 Xiaomi Smartphone जो इस साल होंगे इंडिया में लॉन्च, ये बनेंगे हर बजट के बेस्ट ऑप्शन

एंडरॉयड आधारित यह रेडमी फोन लेटेस्ट मीयूआई पर काम करेगा तथा आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ रेडमी 11 5जी में मीडियाटेक डिमेनिसिटी 700 चिपसेट दिया जाएगा। Redmi 11 5G वेरिएंट 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करेगा तथा फोन मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया भी जा सकेगा।

4gb ram phone Redmi 11 5G to launch in india at rs 13999 price with 50mp camera

Redmi 11 5G में फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा दिया जाएगा। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मौजूद रहेगा जो 2 मेगापिक्सल के सेकेंडरी सेंसर के साथ काम करेगा। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह रेडमी फोन 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करेगा। पावर बैकअप के लिए Redmi 11 5G में 5,000एमएएच बैटरी दी जाएगी जो 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ मिलकर काम करेगा।

इनपुट : मुकेश कुमार सिंह

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here