
The Broken News Trailer आखिरकार रिलीज हो गया है। काफी समय से इस वेब सीरीज के ट्रेलर का इंतजार कर रहे फैन्स अब इस नई वेब सीरीज (Web Series) का ट्रेलर देख सकते हैं। इस वेब सीरीज के माध्यम से बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस Sonali Bendre अपना ओटीटी डेब्यू करने वाली है। साथ ही इस वेब सीरीज में Paatal Lok से फेमस हुए Jaideep Ahlawat भी दिखाई देंगे। वहीं, सीरीज में टैलेंटिड एक्ट्रेस और Mirzapur फेम Shriya Pilgaonkar भी अपनी एक्टिंग का दम दिखाएंगी। ‘द ब्रोकन न्यूज’ का ट्रेलर काफी धमाकेदार दिखाई दे रहा है। आइए आगे जानते हैं कब और कहां स्ट्रीम होगी यह वेब सीरीज।
The Broken News इस ओटीटी पर होगी स्ट्रीम
सोनाली बेंद्र की अपकमिंग द ब्रोकन न्यूज वेब सीरीज को जी5 पर स्ट्रीम किया जाएगा। हालांकि, अभी इस सीरीज की रिलीज डेट को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही इसकी स्ट्रीमिंग डेट का भी खुलासा कर दिया जाएगा। आप इस वेब सीरीज के ट्रेलर को नीचे देख सकते हैं। इसे भी पढ़ें: KGF 2 से लेकर जॉन की Attack हुई OTT पर रिलीज, घर बैठे देखें ये शानदार फिल्में

देखें Sonali Bendre की पहली सीरीज The Broken News का Trailer
मीडिया के अंदर का सच दिखाएगी ये वेब सीरीज
अपकमिंग वेब सीरीज ‘द ब्रोकन न्यूज’ के ट्रेलर से साफ है कि यह मीडिया की कार्यप्रणाली के ईद-गिर्द घूमती नजर आएगी। इस सीरीज में सोनाली, जयदीप और श्रिया के साथ ही तारुक रैना, इंद्रनील सेनगुप्ता, फैसल राशिद, किरण कुमार, आकाश खुराना और संजीता भट्टाचार्य भी अहम किरदार में दिखाई देंगे। इसे भी पढ़ें: Scam: 2003 का टीजर हुआ रिलीज, ये एक्टर बनेगा 20 हजार करोड़ के घोटाले का मास्टरमाइंड
क्या है द ब्रोकन न्यूज वेब सीरीज की कहानी
द ब्रोकन न्यूज सीरीज के ट्रेलर से साफ है कि इसमें दो प्रतिद्वंद्वी न्यूज नेटवर्क एक दूसरे से आगे निकलने की कोशिश करते हुए दिखाई देंगे। एक तरफ आवाज भारती, एक स्वतंत्र, नैतिक समाचार चैनल का नेतृत्व अमीना कुरैशी (सोनाली बेंद्रे) करेंगी। वहीं, दूसरी जोश 24/7 न्यूज चैनल के चीफ एडिटर दीपांकर सान्याल (जयदीप अहलावत) होंगे।


















